.
.
Extension Lecture on Organic Farming Organized at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय में बॉटनी के पी.जी. विभाग द्वारा कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में आर्गेनिक फार्मिंग पर एक्सटैंशन लैक्चर का आयोजन किया गया / इस मौके पर जीएनडीयू के एचआरडीसी के डायरैक्टर प्रो. आदर्श पाल विग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए /
.
.
कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने उनका स्वागत किया / प्रो. आदर्श ने रासायनिक मुक्त खेती के बारे में विस्तार में जानकारी दी / उन्होंने आधुनिक पंजाब को ध्यान में रखते हुए नेचर एंड साइंस के बारे में अपने विचार पेश किए /
.
इस मौके पर डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि वक्त की मांग है कि हम अपने पुरातन तरीके से की जाने वाली खेती को अपनाते हुए पैस्टीसाइड का इस्तेमाल न करें / प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को इस दिशा में बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया / आर्गेनिक फार्मिंग की इंचार्ज डॉ. नीतिका और हरप्रीत ने गो ग्रीन विषय पर जागरूक किया /
.
इस मौके पर डीडी पंत बोटैनिकल सोसायटी के द्वारा पोर्टेबल किचन गार्डन की अनोखी पहल का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन द्वारा किया गया / उन्होंने बताया कि वर्मीकम्पोस्ट का इस्तेमाल किचन गार्डन में किया जाएगा /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Extension Lecture on Organic Farming Organized at HMV


































