.
.
KMV Organizes Talent Spotlight 2019 Young KMVites Showcase Their Talent
एक हफ्ते तक चले मुकाबलों में छात्राओं ने लिया हिस्सा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) जालंधर में आज टेलेंट हन्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया / विद्यार्थियों में अन्तर्निहित प्रतिभा एवं कला को उजागर करने और उसे सबके समक्ष मंच पर अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रत्येक वर्ष ई.सी.ए. डिपार्टमैंट की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है / अपने इस प्रिय कार्यक्रम को छात्राएं बेसब्री से इंतकाार करती हैं और बड़े मनोयोगो से इस कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए अपनी आइट्मस की तैयारी करती हैं / इस वर्ष भी छात्राओं ने सोलो सांग, ग्रुप सांग, सोलो डांस, ग्रुप डांस, फैंसी डरैस, लोक नृत्य, पंजाबी भांगड़ा, मॉडलिंग, एकांकी एवं लघु नाटिका इत्यादि विभिन्न प्रस्तुतियों को देवराज सभागार के मंच पर जीवंत किया /
.
के.एम.वी. की छात्राओं द्वारा अनथक परिश्रम से तैयार इस बहुरंगी छटा से सजे इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुईं और उन्होंने अपनी मौजूदगी से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया / विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों से खचाखच भरे इस हाल में के.एम.वी. परिवार के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया / कार्यक्रम के दौरान मॉडलिंग के तीन राऊंड्स भी हुए जिसमें के.एम.वी. की आत्मविश्वास से भरपूर मॉडल्स ने प्रशिक्षित मॉडल्स की तरह रैंप पर कैटवॉक की और निर्णायक मंडल द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दिया /
.
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों विभिन्न विभागों द्वारा टेलेंट हंट प्रतियोगिताएं करवाई गईं जिनके परिणाम इस प्रकार रहे-पोस्टर मेकिंग में हरमन (डिप्लोमा इन कॉस्मोटैलोजी, समैस्टर-1) ने प्रथम, रमनजीत (बी.ए. समैस्टर तीसरा)ने द्वितीय तथा जसप्रीत (बी.ए.समैस्टर 5) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया / लैंडस्केप प्रतियोगिता में हरमन ने प्रथम, कीर्ति (एम.ए. फाईन आर्टस, समैस्टर 3) ने द्वितीय तथा जसनीत कौर (बी.ए. समैस्टर-1) ने तृतीय स्थान हासिल किया / कोलॉज मेकिंग में कामाक्षी (एम.ए. फाईन आर्टस समैस्टर 3) तीसरे स्थान पर रहीं। काटूर्निंग कैटेगरी में सुनीता कुमारी (बी.ए. समैस्टर 1) ने पहला स्थान प्राप्त किया। कर्मप्रीत गिल (बी.ए. समैस्टर 1) दूसरे स्थान पर रहीं /
.
रंगोली प्रतियोगिता में अवलीन कौर (बी.सी.ए. समैस्टर 1) ने पहला इसी कक्षा की छात्रा दलजीत कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया / बी.वॉक (रिटेल मैनेजमैंट समैस्टर-1) की छात्राएं कौशल्या तथा पार्वती क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं / लिट्रेरी प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद प्रतियोगिता में जैसमीन (बी.ए. समैस्टर 1) प्रथम रहीं / काव्योच्चारण प्रतियोगिता में (एम.ए. अंग्रेजी समैस्टर 1) की छात्रा पलमिंदर ने पहला तथा निधि (एम.एस.सी. मैथस) ने दूसरा स्थान हासिल किया / पलमिन्दर तथा विशाखा (बी.एस.सी. नॉन मैडीकल समैस्टर 3) की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं /

क्विका प्रतियोगिता में अमृत कौर (बी.सी.ए. समैस्टर 1) प्रथम, पवनदीप कौर (बी.सी.ए. समैस्टर 1) तथा अवलीन (बी.सी.ए. समैस्टर 1) द्वितीय तथा नवरोका (बी.ए. समैस्टर 1) तृतीय स्थान पर रहीं / संगीत प्रतियोगिताओं में युक्ता (बी.सी.ए. समैस्टर 1) पहले स्थान पर रहीं / वर्षा (बी.ए. समैस्टर 1) ने दूसरा तथा आरजू (बी.कॉम समैस्टर 1), निष्ठा (बी.वॉक ब्यूटी एंड वैल्नैस समैस्टर 1) ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया / फोटोग्राफी मुकाबलों में जैसमीन (बी.वॉक, फोटोग्राफी एंड जर्नलिज्म समैस्टर 1) ने पहला तथा इसी कोर्स की छात्राओं इश्मीत और पलमिंदर कौर ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया /
.
मॉडलिंग में सिमोना (मिस चार्मिंग), निहारिका (मिस ब्यूटीफुल), गार्गी (मिस ग्रेसफुल), पवन (मिस एलीगेंट), जैसमीन (मिस गार्जियस) तथा सुश्री युक्ता (मिस फ्रैशरस) का खिताब हासिल किया / ग्रुप डांस में प्रथम आने वाली टीम में मिस अवंतिका, मिस गुरजीत तथा मिस अमृत ने भाग लिया / दूसरे स्थान पर आने वाली टीम में मिस मनप्रीत, मिस रजिन्दर, मिस पलक, मिस सरबजीत, मिस संदीप, मिस मुस्कानप्रीत, मिस साक्षी तथा मिस नवजीत थीं / तीसरे स्थान पर आने वाली टीम में मिस भावना, मिस कंचन तथा मिस बबन ने प्रतिभागिता की /
आज के इस कार्यक्रम की समस्त प्रस्तुतियों के मूल्यांकन का दायित्व निभाने वाले निर्णायक मंडल में सम्मिलित रहें-डॉ. मधुमीत, डॉ. हरप्रीत, डॉ. सोनिक भाटिया, श्रीमती आशिमा साहनी, श्रीमती हरप्रीत कौर, श्रीमती आनंद प्रभा, मैडम रश्मि शर्मा, मैडम गीतिका, मैडम अमरजोत, मैडम मीनाक्षी एवं मैडम रीतिका /
.
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी छात्राओं के परिश्रम, जगत और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि टेलेंट हंट कार्यक्रम मस्ती और उल्लास का कार्यक्रम ही नहीं है अपितु इस कार्यक्रम के लिए अनुशासन, प्रतिबद्धता, विश्वास और सहयोग से छात्राएं तैयारी करती हैं / ये सब गुण उनके व्यक्तित्व को निखार कर उन्हें उनके भावी जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी तैयार करते हैं /
उन्होंने कहा कि यह वह मंच और अवसर है जो छात्राओं को भरपूर खुशी और उल्लास से भरने के साथ-साथ उन्हें उनकी प्रतिभा से भी परिचित करवाता है / प्राचार्या जी ने टेलेंट हंट कार्यक्रम की विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाली छात्राओं को ट्राफीका प्रदान कर सम्मानित किया / उन्होंने ई.सी.ए. टीम के सभी सदस्यों तथा कार्यक्रम के सुचारू संचालन में सहयोग देने वाले सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को इस सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद दी /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
KMV Organizes Talent Spotlight 2019 Young KMVites Showcase Their Talent


































