PTB News

Latest news
स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

हाईवे पर चलती बाइक में लगी देखते ही देखते आग, जिंदा जलकर खाक हो गया बाइक चालक,

hapur running motorcycle catches fire on national highway 09 near hapur uttar pradesh UP PTB Big Breaking news

hapur running motorcycle catches fire on national highway 09 near hapur uttar pradesh UP

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ उत्तर प्रदेश / हापुड़ : नेशनल हाईवे-9 पर फिसलकर गिरने के बाद तेज रफ्तार बाइक में आग लग गई / बाइक के नीचे फंसने से युवक भी आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई / सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को युवक को बचाने तक का मौका नहीं मिला /

.

.

होली खेलने में मस्त हाफिजपुर पुलिस घटना के 45 मिनट और फायर ब्रिगेड एक घंटे बाद मौके पर पहुंची / मृतक की शिनाख्त बीबी नगर, बुलंदशहर निवासी युवक के रूप में हुई है / वह एक दिल्ली में एक पेट्रोल पंप से ड्यूटी कर घर लौट रहा था / प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेशनल हाईवे-9 बाईपास पर बाइक सवार युवक गाजियाबाद की तरफ से आ रहा था /

.

जैसे ही बाइक हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेएमएस कॉलेज कट के पास पहुंची तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई / दुर्घटना के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई और चालक का एक पैर बाइक में फंस गया / घटना के बाद हाईवे पर दूसरे वाहन चालक जब तक कुछ समझ पाते बाइक धूं-धूं करके जलने लगी /

.

खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके की तरफ दौड़े, लेकिन आग इतनी इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में आग ने बाइक और युवक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया / मामले की सूचना लोगों द्वारा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन काफी देर तक दोनों में कोई मौके पर नहीं पहुंचा / इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया / घटना के करीब 30 मिनट बाद हाइवे पेट्रोलिंग जीप मौके पर पहुंची और बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया / करीब 45 मिनट बाद पुलिस और एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची /

.

पुलिस की लेटलतीफी से लोगों में खासा रोष दिखाई दिया / मृतक के अवशेष से अधजली हालत में मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त बुलंदशहर जिले के बीबी नगर के मोहल्ला ब्रह्म दरवाजा निवासी मनोज चौहान(33) पुत्र रामपाल सिंह के रूप में हुई / एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई / शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया /

.

तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी / परिजनों के अनुसार मनोज चौहान दिल्ली में झिलमिल मेट्रो स्टेशन के पास एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था / होली पर उसे छुट्टी नहीं मिली थी, जिसके बाद मंगलवार सुबह ड्यूटी करके अपने घर बीबी नगर के लिए लौट रहा था / मृतक अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रियों को छोड़ गया है / परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था /

घटना हाईवे के बीचोबीच हुई जिसके कारण वहां लंबा जाम लग गया / इस दौरान वाहन रेंग रेंगकर गुजरते रहे / घटना के दौरान हादसे का वीडियो बनाने वालों की भी कमी नहीं थी / पुलिस की गैर मौजूदगी में लोग वाहन से उतरकर आग की घटना को संवेदनहीनता के साथ अपने मोबाइल में कैद करते दिखे / लगभग एक घंटे बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु करवाया /

.

पुलिस किसी घटना के लिए इतनी भी लापरवाह हो सकती है, इसका नजारा इस घटना के दौरान देखने को मिला / लोग पुलिस को फोन करते रहे, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बचे हुए अवशेष से उसकी शिनाख्त का प्रयास शुरू किया /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

hapur running motorcycle catches fire on national highway 09 near hapur uttar pradesh UP