.
.
himachal pradesh shimla heavy rainfall in himachal 22 deaths till now 138 crore loss
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में 24 से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है / सूबे में जगह-जगह बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुआ है / शिमला कालका हाईवे पर भी ट्रैफिक काफी स्लो होने से जाम लगा रहा /
.
.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम तक बारिश के कारण प्रदेश में 184 सड़कें बंद थी, जिनमें 152 खोल दी गई हैं / बारिश के वजह से बुधवार को प्रदेश भर में खासा नुकसान हुआ है / सोलन में एक रिहाइशी इलाके में पेड़ गिरा है / पेड़ गिरने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है /
.
कांगडा जिले में भी भारी बारिश के चलते आईटीआई लंबा गांव के भवन में भी पानी भर गया / आईटीआई का परिसर पानी से लबालब हो गया है / बुधवार सुबह शिमला के तारादेवी के पास लैंडस्लाइड हुआ है / मलबा एक कार पर गिरा बताया जा रहा है /
.
मौसम विभाग ने 31 जुलाई को ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, कुल्लू व मंडी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है / प्रदेश में बारिश के कारण अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है /
.
हिमाचल में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश मंडी के सुंदरनगर में 84.4 एमएम हुई है / इसके अलावा, नाहन और धर्मशाला में 63.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है / बिलासपुर में 52 एमएम, मंडी में 82.1 एमएम, पालमपुर में 32 एमएम बदरा बरसे हैं / शिमला में 40 एमएम बारिश हुई है / हिमाचल में चार अगस्त तक मौसम खराब बना रहेगा /
.
सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि बरसात सीजन से अब 138 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है / 22 लोगों की जान गई है, जिसमें 14 लोगों कुमारहट्टी हादसे में मारे गए है / सीएम ने कहा कि सभी जिला प्रमुखों को सतर्क रहने को कहा है / खास टूरिस्ट वाले स्थानों को लेकर सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
himachal pradesh shimla heavy rainfall in himachal 22 deaths till now 138 crore loss






































