.
.
Jalandhar tantrik couple housed thousands of frauds from Hoshiarpur resident Police arrested
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ होशियारपुर (रिपोर्ट) डोगरा : गांव थथलां में उस समय हंगामा हो गया जब एक परिवार की लडक़ी को ठीक करने का दावा करके ठगने वाले तांत्रिक दंपत्ति का पर्दाफाश करते हुए लोगों ने उन्हें काबू कर लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया / पुलिस ने इस संबंधी मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है /
.
.
जानकारी अनुसार गांव थथलां निवासी बलजिंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीमार रहती है तथा उसके ईलाज के लिए वे काफी जगहों पर गए / इसी दौरान उनका संपर्क जालंधर के दशमेश नगर निवासी राकेश कुमार पुत्र ब्रज मोहन तथा उसकी पत्नी राज रानी के साथ हुआ / दोनों ने उनकी बेटी को ठीक करने का दावा किया और उन्हें व उनकी बेटी को लेकर वह अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर लेकर गए /
.
.
इस दौरान उन्होंने हजारों रुपये की नकदी उनसे ली / मगर उनकी बेटी को कोई फर्क नहीं पड़ा / उन्होंने बताया कि आज जब वे यहां आए हुए थे तो उक्त दंपत्ति द्वारा ठगी किए जाने की सारी कहानी को वे समझ गए और इस दौरान हुई बातचीत एवं शोर सुनकर गांव निवासी इकट्ठा हो गए /
.
.
यह सारी कहानी जब सबके सामने आई तो लोगों ने उन्हें धर दबोचा और थाना सदर पुलिस के पास ले आए / पुलिस ने बयानों के आधार पर मामला नंबर 116, धारा 416/419-420 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar tantrik couple housed thousands of frauds from Hoshiarpur resident Police arrested






































