PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

एच.एम.वी. मेें रंगों के साथ पर्यावरण जागरूकता का संगम : ‘ईको-रंग उत्सव’

HMV celebrated Eco-Rang Utsav : Environment awareness amidst colours

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशा-निर्देशन में एनवायरनमेंट क्लब द्वारा फैशनिस्टा क्लब के सहयोग से कॉलेज परिसर में ईको-रंग उत्सव का भव्यात्मक एवम रंगात्मक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा होली जैसे पारंपरिक त्योहार को प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने के लिए प्रेरित करना था।

.

.

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें कार्ड मेकिंग और रंगोली मेकिंग प्रतियोगिताएँ प्रमुख रहीं। छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक रंगों के महत्व तथा भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक अपने रचनात्मक कार्यों के माध्यम से प्रस्तुत की। प्रतिभागियों की सृजनात्मकता और उत्साह ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर कई आकर्षक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं, जिनमें कलर रेवोल्यूशन, ऑर्गेनिक कलर स्टॉल, वाइब्रेंट वाइब्स : टाई एंड डाई गारमेंट्स, होलिहाट : होम डेकोर, होली पकवान कॉर्नर, सेल्फी कॉर्नर, सजावट कॉर्नर तथा टैटू और फेस पेंटिंग कॉर्नर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

.

इन गतिविधियों ने छात्राओं को न केवल मनोरंजन का अवसर दिया, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों के उपयोग के प्रति भी प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन फैशनिस्टा क्लब की इंचार्ज श्रीमती नवनीता तथा एनवायरनमेंट क्लब की इंचार्ज डॉ. साक्षी वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को विकसित करते हैं।

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने ईको-रंग उत्सव के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि होली जैसे पारंपरिक त्योहार को प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने का संदेश समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने एनवायरनमेंट क्लब और फैशनिस्टा क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को जागरूक, जिम्मेदार और सृजनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

.

प्राचार्या ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई दी तथा भविष्य में भी ऐसे नवाचारी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ ईको-फ्रेंडली होली का संदेश समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, रचनात्मकता और आनंद का सुंदर संगम सिद्ध हुआ।

.

.