PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

कन्या महाविद्यालय में अन्तर्राष्टरीय योग दिवस का आयोजन,

KMV celebrates International Yoga Day with full zeal and enthusiasm

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर में एन.सी.सी. व एन.एस.एस. की ओर से अन्तर्राष्टरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स व एन.एस.एस. वॉलंटियर्स के साथ-साथ विद्यालय के विभिन्न विभागों एवं होस्टल की छात्राओं प्रात: 6.00 बजे महाविद्यालय में पहुँच कर इस योग दिवस ने भाग लिए। पतंजलि विश्वविद्यालय, उत्तराखंड की ओर से पधारे श्री सत्यव्रत आर्य ने योग दिवस के सत्र को महत्वपूर्ण योग साधना के माध्यम से सम्पन्न किया।

उन्होंने कहा कि योग व्यायाम का सबसे उत्तम रूप है जो मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और उसे ऊध्र्वगामी प्रवृत्तियों की ओर से अग्रसर करता है। इसके साथ ही उन्होंने हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योग जीवन शैली को अनिवार्य बताया। उल्लेखनीय है कि योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के पोस्ट ग्रैजुएट डिापर्टमैंट ऑफ मैथेमैटिकस के द्वारा ऑन लाईन क्विका का भी आयोजन करवाया गया। जिसमें देश भर से 500 से अधिक भी प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया।

योग का यह सत्र अत्यन्त उत्साहवद्र्धक एवं जीवन को एक नयी प्रसन्नता देने वाला अनुभव था। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं सहायक स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने समारोह के आयोजकों को उनके इस सद्प्रयास के लिए बधाई दी और प्रतिवर्ष बिना किसी बाधा के ऐसे सफल आयोजनों की सराहना की। उन्होंने श्रीमती आशिमा साहनी (इंचार्ज, एन.एस.एस.), डॉ. सोनिक भाटिया, डॉ. नीरज शर्मा (डीन, रेकाीडेंट लाइफ),डॉ. दविंदर सिंह, श्री सहजपाल सिंह, श्रीमती सुफालिका कालिया (इन्चार्ज एन.सी.सी.) एवं श्रीमती परमजीत (हॉस्टल वॉर्डन) इस आयोजन के दौरान उपस्थित रहे।