.
.
home retired school teacher murdered at Jalandhar cantt Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालन्धर के छवनी एरिया में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक व्यक्ति खून से लथपथ मिला / सूचना मिलते ही थाना कैंट की पुलिस मौके पर पंहुच गई और शव कब्जे में ले लिया / इससे पहले उक्त व्यक्ति को उठा कर मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया / वहां उसकी मौत हो चुकी थी /
.
.
मृतक की पहचान तरसरेम लाल आग्रवाल निवासी पंचशील एवन्यु दीप नगर कैंट के तौर पर हुई है / उसकी उम्र करीब 75 से 80 साल के बीच थी / बताया जा रहा है कि मृतक रिटायर्ड मास्टर था और ब्याज पर लोगों को पैसे देता था /
.
.
पुलिस ने आशंका जताई है कि इन्हीं पैसों को लेनदेन के चक्कर में अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या की है / परिजनों का कहना है की वह कल शाम घर से सैर करने के लिए निकलते थे, लेकिन वापिस नहीं लोटे और बाद में वह खून से लथपथ हालत में मिले / उसके शरीर पर चाकू के करीब एक दर्जन से ज्यादा घाव थे / घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
home retired school teacher murdered at Jalandhar cantt Punjab


































