.
.
punjab DSP Brother and Bhabhi arrested with heroin Ludhiana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ लुधियाना : पंजाब पुलिस में तैनात एक डीएसपी के भाई और भाभी को एसटीएफ की टीम ने 1.5 किलो चिट्टे के साथ गिरफ़्तार किया है / दोनों पति-पत्नी चिट्टे की सप्लाई देने के लिए जा रहे थे / उनके साथ एक ओर व्यक्ति को भी गिरफ़्तार किया गया है / पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर इन सभी को गिरफ्तार किया गया है /
.
.
अधिकारीयों ने बताया कि पकड़ते गए लोगों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ नैटी, पत्नी सरबजीत कौर और दलबारा सिंह उर्फ बिल्ला के तौर पर हुई है / पुलिस अधिकारीयों ने बताया की इनके कब्ज़े से 1.57 किलो चिट्टा, तीन गाड़ीयाँ, 1.2 लाख रुपए, 20 मोबाइल फ़ोन और 10 घड़ियाँ बरामद हुई हैं /
.
.
फ़िलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है / आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका भाई पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी बठिंडा जिले में तैनात है, लेकिन दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को नहीं बुलाते हैं / वह अमृतसर के मुनीस और बलवान से नशा खरीद कर लाता था और लुधियाना के इलाकों में सप्लाई करता था /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab DSP Brother and Bhabhi arrested with heroin Ludhiana


































