PTB News

Latest news
“आपकी सेहत, हमारी ज़िम्मेदारी” के संकल्प के साथ डॉ. एम.डी. बौरी की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ नि:शुल्क चि... एच.एम.वी. की जर्नलिज्म की छात्राएं यूनिवर्सिटी में शीर्ष पर, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की सभी शाखाओं ने 10,000 से अधिक फलदार वृक्ष लगाकर चेयरमैन स्व. श्... जालंधर! दिन-दिहाड़े इमीग्रेशन एजेंट को किया 20 से 25 युवकों ने किडनेप, रास्ते में की मारपीट Jalandhar Heights में बिना नंबर वाली गाड़ी में आए गुंडों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच पेट्रोल-डीजल संकट के चलते, पेट्रोल पंप मालिक ने लगाया पोस्टर टू-व्हीलर को ₹500, कार को ₹1500 से ज्या... सड़क हादसे में ट्रक और बोलेरो की हुई जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल पंजाब! सिख परिवार 4 बच्चे करें पैदा, BJP नेता ने CM पंजाब को लिखा पत्र आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला,

रडार को चकमा देने में माहिर स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर वायुसेना में शामिल, भारतीय ताकत में हुआ इजाफा,

increase iafs strength indigenous light combat helicopter which specializes dodging radar joins the air force

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : भारतीय वायुसेना को आज ‘लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर‘ (LCH) मिल गया है। देश में विकसित यह हेलिकॉप्टर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में एयरफोर्स में शामिल हो गया। इस हेलिकॉप्टर को जोधपुर स्थित वायुसेना के ठिकाने पर आयोजित एक इवेंट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी। आर। चौधरी की उपस्थिति में शामिल किया गया।

इस हेलिकॉप्टर के बेड़े में शामिल होने के बाद वायुसेना की ताकत में और ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। क्योंकि ये बहुपयोगी हेलिकॉप्टर कई तरह की मिसाइल दागने और हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। भारत के पहले स्वदेशी ‘लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर’ का निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने किया है। स्वदेशी LCH देश के ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात होंगे।

5.8 टन वजन के और दो इंजन वाले इस हेलिकॉप्टर से पहले ही कई हथियारों के इस्तेमाल का परीक्षण किया जा चुका है। इस साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की बैठक में स्वदेश विकसित 15 एलसीएच को 3887 करोड़ रुपये में खरीदने की मंजूरी दी गई थी।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 10 हेलिकॉप्टर वायुसेना के लिए और 5 थल सेना के लिए होंगे। इससे हवाई जंग का महायोद्धा माना जा रहा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय से हमलावर हेलीकॉप्टरों की जरूरत थी। 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान इसकी जरूरत को गंभीरता से महसूस किया गया था। एलसीएच दो दशकों के रिसर्च एवं विकास का परिणाम हैं। भारतीय वायुसेना में इनका शामिल होना रक्षा उत्पादन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Latest News

Latest News