PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर का ठग Travel Agent कई दिनों से खेल रहा था पुलिस से आंख मिचोली, थाना 5 की पुलिस ने किया गिरफ्तार,

jalandhar-oecc-immigration-owner-biri-chawla-arrested-in-lac-fraud-case-ludhiana-punjab

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर / लुधियाना : पंजाब में ट्रैवल एजेंटों द्वारा लोगों को गुमराह करने वाले विज्ञापन देकर कई ठग एजेंट अपनी ठगी की दुकाने चला रहे हैं। ऐसे ही एक Travel Agent के खिलाफ अब लुधियाना पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए उक्त ठग ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, जिसने भोले भले लोगों को गुमराह करके लाखों की ठगी की ओर बाद में काम नहीं होने पर पैसे भी वापिस नहीं दिए।

.

.

यह ताजा मामला लुधियाना जिला में स्थित OECC Immigration कंपनी को लेकर सामने आया है, जिसके मालिक बीरी चावला को लुथियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीरी चावला जोकि OECC Immigration कंपनी का मालिक है और पंजाब के लुधियाना, जालंधर व कई शहरों में इसके ऑफिस है पर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये ठगने के गंभीर आरोप लगे हैं। आपको यह भी बता दें कि OECC Immigration कंपनी का मालिक Biri Chawla कई दिनों से पुलिस के साथ

.

jalandhar-oecc-immigration-owner-biri-chawla-arrested-in-lac-fraud-case-ludhiana-punjab

.

आंख मिचोली कर अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। OECC Immigration कंपनी का मालिक Biri Chawla को गिरफ्तार करने की पुष्टि खुद थाना नंबर 5 के SHO बलवंत सिंह ने की है। उन्होंने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि आरोपी Biri Chawla को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया। उन्होंने आगे कहा कि रिमांड के दौरान OECC Immigration कंपनी के मालिक Biri Chawla से और

.

.

कहां-कहां ओर किस किस से ठगी की है के बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार OECC Immigration कंपनी के मालिक Biri Chawla के खिलाफ कई शिकायतें ओर मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले भी Biri Chawla के OECC Immigration हरियाणा वाले ऑफिस में ठगी का शिकार हुए पीड़ितों ने तोड़फोड़ की थी। मिली जानकारी के अनुसार Biri Chawla की गिरफ़्तारी के बाद कई औऱ पीड़ित भी शिकयतें देने थाने में पहुंचे हैं।

.

.