PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

जालंधर से बड़ी ख़बर, घर में लगी आग, परिवार की बची जान, पालतू कुत्ते की जलने से हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप,

punjab-jalandhar-busy-market-khodian-mohalla-house-caught-fire-dog-death

.

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के सबसे व्यस्त बाजार के पास स्थित खोदियां मोहल्ले के एक घर को अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। इस घटना में पीड़िता का पूरा घर जल गया। जब घर में आग लगी तब अंदर एक 20 साल की लड़की मौजूद थी। जिसे मोहल्ला वासियों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। फिलहाल आग लगने का कारण मंदिर में जलाई गई जोत को बताया जा रहा है।

.

.

जोत से पहले मंदिर में आग लगी, फिर देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। घटना में घर के अंदर सो रहा कुत्ते की जलने के कारण मौत हो गई। जालंधर दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया है। बाजार सकरा होने के कारण अंदर तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आ पाई थी। जिसके चलते घर से करीब 150 मीटर दूर ही गाड़ियां खड़ी कर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

.

.

दोपहर साढ़े 12.30 बजे तक कुल 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आ चुकी थी। जानकारी के अनुसार खोदियां मोहल्ले से बाहर निकलते ही बाजार में पीड़ित मकान मालिक महिला बुटिक चलाती थी। रोजाना की तरह वह अपनी बुटिक पर चली गई गई थी। उनकी बेटी घर पर सो रही थी। अचानक 11 बजे घर के अंदर से धुआं निकलना शुरू हो गया।

.

.

जिसके बाद मोहल्ला वासियों ने तुरंत घर के अंदर मौजूद लड़की को बाहर निकाल लिया और मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। फायर ब्रिगेड अधिकारी अवनीत सोंधी ने बताया कि सुबह 11 बजे हमें सूचित किया गया था कि उक्त जगह पर आग लगी है। पूरा घर बुरी तरह जल गया था। परिवार के मुताबिक आग लगने का कारण जोत बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के बाद जो बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।

.