PTB Big न्यूज़ जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन कर दिया है। इसका कई जगह पर लाइव प्रसारण होना था। इसी क्रम में जालंधर में भी आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया। जहां मुख्य तौर पर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश पहुंचे।
..
सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंजाब के राज्यपाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद सुशील रिंकू, फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित अन्य नेता और अधिकारियों को शामिल होना था। मगर आप का कोई भी नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूली बच्चों ने मुख्य मेहमान राज्यपाल पुरोहित और मंत्री सोम प्रकाश के आते ही राष्ट्रीय गान से स्वागत किया और प्रोग्राम की शुरुआत की गई।
. .जिसके बाद बच्चों ने डांस प्रस्तुति दी। मंत्री सोम प्रकाश ने कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में जालंधर रेलवे स्टेशन का 221 करोड़ की लागत से निर्माण किया जाएगा। देश की तरक्की में पीएम मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आने को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार को स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं।
. ..