.
.
jammu and kashmir one of the two persons shot dead who was abducted by terrorists in tral
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : संदिग्ध आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के वन क्षेत्र से गुज्जर समुदाय के दो लोगों का अपहरण करने के बाद एक की हत्या कर दी / जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद राज्य में यह अपने तरह की पहली घटना है /
.
.
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की शाम अज्ञात बंदूक धारियों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके के वन क्षेत्र से खानाबदोश गुर्जर समुदाय को दो लोगों राजोरी जिले के अब्दुल कादिर कोहली और श्रीनगर के खोनमोह इलाके के मंजूर अहमद का ‘ढोक’ (जंगल में अस्थाई ठिकाना) से अपहरण कर लिया /
.
.
इस बात की जानकारी मिलने पर दोनों की तलाश शुरू की गई थो कोहली का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ, जबकि मंजूर अहमद की तलाश की जा रही है / भाजपा नीत राजग सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और 5 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेशों में राज्य के विभाजन की घोषणा के बाद यह पहला आतंकवादी हमला है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jammu and kashmir one of the two persons shot dead who was abducted by terrorists in tral


































