.
.
india pm modi arrives at arun jaitleys house emotional during meeting with his family
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी / जेटली का गत शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 66 साल की उम्र में निधन हो गया था / गृह मंत्री अमित शाह पहले ही जेटली के आवास पर पहुंच गए थे और पूर्व केंद्रीय मंत्री के पुत्र रोहन जेटली के साथ उन्होंने वहां प्रधानमंत्री की अगवानी की /
.
.
पीएम मोदी ने जेटली की पत्नी और बच्चों से बात की / इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे / प्रधानमंत्री जेटली के आवास पर करीब 20 से 25 मिनट तक रूके / भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली का जब निधन हुआ तब मोदी तीन देशों के विदेश दौर पर थे, हालांकि उन्होंने जेटली की पत्नी और बेटे रोहन से शनिवार को फोन पर बात की थी /
.
.
पीएम मोदी ने बहरीन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था, मैं कल्पना नहीं कर सकता कि मैं यहां बहरीन में हूं, जबकि मेरे प्रिय मित्र अरुण जेटली इस दुनिया में नहीं रहे / कुछ दिन पहले हमने हमारी पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को खो दिया / आज मेरे प्रिय दोस्त अरुण हमें छोड़कर चले गए मोदी आज सुबह ही भारत लौटे हैं / अरुण जेटली के पुत्र रोहन ने सोमवार को हरिद्वार जा कर गंगा नदी में पिता की अस्थियों का विसर्जन किया था /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
india pm modi arrives at arun jaitleys house emotional during meeting with his family


































