.
.
Moga masked car showing pistol snatched car from handicap lecturer
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मोगा : आज मोगा शहर में उस समय सनसनी फेल गई जब दिन-दिहाड़े 3 अज्ञात नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर एक हैंडीकैप लैक्चरार से उसकी स्विफ्ट कार छीन ली और मोके से भाग खड़े हुए / इस वारदात की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व सीनियर अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए /
.
.
इस मांमले में जानकारी देते हुए मोके पर मौजूद सीनियर अधिकारी डी.एस.पी. सिटी परमजीत सिंह संधू ने बताया कि आज दोपहर करीब 2 बजे हरजिन्द्रपाल सिंह निवासी गांव बुद्ध सिंघ वाला जोकि सरकारी स्कूल गांव रामूंवाला नवा में बतौर लैक्चरार तैनात है, स्कूल से अपनी स्विफ्ट गाड़ी पर वापस घर जा रहा था / इस दौरान जब वह गांव मल्लियावाला-झंडेवाला के मध्य पहुंचा तो उसके पीछे एक मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोश लुटेरे आए, जिन्होंने उसकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया /
.
जब उसने गाड़ी न रोकी तो नकाबपोश युवकों ने अपना मोटरसाइकिल आगे लगाकर गाड़ी को रोक लिया और कहा कि तुम पीछे एक्सीडैंट कर आए हो जिस पर उसने कहा मैंने कोई एक्सीडैंट नहीं किया / इसी दौरान उन्होंने पिस्तौल दिखाकर उसकी गाड़ी छीन ली और एक युवक गाड़ी में बैठकर कार गांव झंडेवाला की तरफ ले गया जबकि उसके 2 साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके पीछे चले गए / इस पर हरजिन्द्रपाल सिंह ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाने को इस वारदात की सुचना दी जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ मोके पर पहुंची /
.
इस संबंधी एस.पी.आई. हरिन्द्रपाल सिंह परमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रहे हैं, लेकिन अभी तक लुटेरों तथा गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है / जल्द ही कोई सुराग मिल जाने की संभावना है और लुटेरों को गाड़ी सहित काबू कर लिया जाएगा / उन्होंने कहा कि आसपास के सभी क्षेत्रों में नाकाबंदी करने के अलावा सभी थानों को भी सूचित कर दिया गया है ताकि लुटेरों का सुराग मिल सके /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Moga masked car showing pistol snatched car from handicap lecturer


































