PTB Big न्यूज़ अमृतसर / चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंगों का दौर भी जारी है। पंजाब में भी कांग्रेस अपनी चुनावी रणनीति बनाने की तैयारी कर रही है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने 1 फरवरी को चुनाव समिति की अहम बैठक बुलाई थी, लेकिन बैठक से नवजोत सिंह सिद्धू नहीं पहुंचे।
..
उन्होंने कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ अलग बैठक की थी। अब इस मामले में कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर दी है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान नवजोत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। बताया जा रहा है कि पंजाब में 11 फरवरी को लुधियाना के समराला में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली है। रैली के बाद हाईकमान सिद्धू के खिलाफ एक्शन ले सकती है।
. . .दरअसल, चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव की मौजदूगी में अहम बैठक हुई थी। नवजोत सिंह सिद्धू इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे और उन्होंने पूर्व प्रधान लाल सिंह, शमशेर सिंह दुलों और मोहिंदर केपी के साथ मिलकर अलग से बैठक की थी। इस बैठक की तस्वीर भी सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि पंजाब के राजनीतिक हालात पर पंजाब के पूर्व कांग्रेस अध्यक्षों ने बैठक की।
. ..