PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

नूंह में फिर चली गोलियां, पुलिस और दंगाइयों के बीच, दो को लगी, अस्पताल में भर्ती,

nuh-violence-update-today-encounter-of-two-accused-of-nuh-violence-police-shot-one-of-accused-in-leg

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : नूंह हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आज यानि गुरुवार को नूंह हिंसा के दो आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगी है। बीती 6 अगस्त तक पुलिस ने कार्रवाई कर 104 एफआईआर दर्ज की हैं और 216 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जबकि 88 और लोगों को हिरासत में लिया गया। इन सभी से पूछताछ हो रही है। वहीं 10 लोगों को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जबकि गुरुग्राम जिले में हिंसा को लेकर शुक्रवार तक 27 एफआईआर दर्ज की गई है और 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 60 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि भड़काऊ पोस्ट के 2300 वीडियो की जांच चल रही है।

नूंह में सांप्रदायिक हिंसा के बाद रोहिंग्याओं की अवैध बस्तियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है और 250 से ज्यादा झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया है। इन रोहिंग्याओं के हिंसा में शामिल होने की जानकारी सामने आई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा निकाली थी। ये यात्रा नूंह के नलहेश्वर मंदिर से शुरू हुई और इसे फिरोजपुर झिरका होते हुए पुन्हाना उपमंडल के सिंगार गांव के शिव मंदिर में समाप्त होना था। लेकिन उससे पहले ही यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई।

Latest News