PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

देश के सुपर स्टार Sanjay Dutt करने जा रहे हैं इन फिल्मों के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में एंट्री,

big-bollywood-star-actor-sanjay-dutt-to-debut-in-punjabi-film-industry-punjabi-movies

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : संजय दत्त हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं। वह अपनी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। पिछले साल केजीएफ 2 में अभिनेता की एक्टिंग को कोई कैसे भूल सकता है। दमदार विलेन के किरदार में संजय दत्त ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद हाल ही में खबरें थीं कि अभिनेता वेलकम 3 में नजर आने वाले हैं। अब संजय दत्त के फैंस के लिए फिर खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

संजय दत्त बॉलीवुड और साउथ के बाद अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद संजय दत्त के फैंस काफी खुश दिखाई दिए। तो चलिए जानते है संजय दत्त अपनी पहली पंजाबी फिल्म में किस स्टार्स के साथ नजर आएंगे। खबरों के अनुसार संजय दत्त ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म को साइन कर लिया है। बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल की आखिरी फिल्म कैरी ऑन जट्टा सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

अब गिप्पी ग्रेवाल ने संजय दत्त के साथ अपनी आने वाली फिल्म शेरा दी कॉम पंजाबी को साइन की है। हालांकि संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर इस बात की घोषणा हो चुकी है। संजय दत्त की एक तस्वीर गिप्पी ग्रेवाल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे लेकर फैंस भी खूब एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। संजय दत्त ने यह खुशखबरी खुद अपने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने लिखा है कि मुझे अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के साथ फिल्म शेरा दी कॉम पंजाबी की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

संजय दत्त की पंजाबी फिल्म ‘शेरा दी कॉम पंजाबी’ के साथ-साथ कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों से भी उनका नाम जुड़ रहा है। संजय दत्त साउथ की फिल्म ‘लियो’ और ‘डबल आईस्मार्ट’ में अहम रोल नजर आने वाले है। इसके अलावा संजय दत्त बॉलीवुड की फिल्म ‘जेल’ और ‘द वर्जिन ट्री’ में मौनी रॉय-पलक तिवारी के साथ नजर आएंगे।

Latest News