PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर, पूर्व विधायक की इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर के साथ फोटो हुई Viral तो पुलिस कमिश्नर और शीतल अंगुराल ने मीडिया को दिया बयान?

photo-of-jalandhar-west-mla-sheetal-angural-who-joined-bjp-with-uk-drug-smuggler-mani-thakur-photo-viral

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब में बड़ा सियासी उलट फेर चल रहा है। इस बीच जालंधर पुलिस, जालंधर वेस्ट से आम आमदी पार्टी के विधायक रहे शीतल अंगुराल को इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट केस में नामजद करने की तैयारी में है। सूत्रों से बता चला है कि जालंधर सिटी पुलिस द्वारा पंजाब सरकार को एक रिपोर्ट लिखकर भेजी गई है। जिसमें पुलिस ने दावा किया है कि जालंधर से कूरियर कंपनी के जरिए अफीम की सप्लाई मामले में शीतल और उसके करीबियों का हाथ है।

.

.

वहीं पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि सारे केस में अंगुराल द्वारा उन पर दबाव भी बनाया जा रहा था, हालांकि इसे लेकर जालंधर के पुलिस कमिश्रनर स्वप्न शर्मा ने कहा है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आम आदमी पार्टी छोड़ दो साल बाद दोबारा भाजपा में शामिल हुए शीतल अंगुराल की मुश्किलें अब बढ़ने वाली है। इंटरनेशनल लेवल के ड्रग्स चेन से जुड़े यूके में बैठे नशा तस्कर मनी ठाकुर के साथ शीतल अंगुराल की फोटो सामने आई है।

.

इसी को आधार पर बनाकर सिटी पुलिस ने पंजाब सरकार को कार्रवाई के लिए लेटर लिखकर भेजा है। सूत्रों का कहना है कि जल्द शीतल को केस में नामजद कर लिया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि मार्च माह में जालंधर पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसका सरगना मनीष उर्फ ​​मनी ठाकुर है, जोकि इस वक्त यूके में बैठा हुआ है। वहीं से ये सारा गैंग संचालित कर रहा है।

photo-of-jalandhar-west-mla-sheetal-angural-who-joined-bjp-with-uk-drug-smuggler-mani-thakur-photo-viral

 

सूत्रों से पता चला है कि जब मनी ठाकुर की इंटरनेशनल ड्रग्स चेन ब्रेक होने लगी तो शीतल द्वारा सीपी स्वप्न शर्मा पर दवाब बनाना शुरू कर दिया गया था। हालांकि सिटी पुलिस ने अंगुराल की एक न सुनी और एक-एक कर करीब 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। करीब 29 किलो अफीम भी बरामद की गई।

.

.

सूत्रों का कहना है कि जब इसे लेकर विधायक अंगुराल सीएम मान के पास पहुंचे थे तो सीएम मान ने उक्त काम करवाने से मना कर दिया था, जिसके चलते अंगुराल अपनी पार्टी से खफा चल रहे थे। सूत्रों का कहना है कि उक्त मामले को लेकर सीएम मान द्वारा अंगुराल को फटकार भी लगाई गई थी, जिसके कुछ दिनों बाद विधायक अंगुराल ने त्यागपत्र दे दिया और बीजेपी जॉइन कर ली।

.

वहीं इस पुरे मामले में आरोपों से घिरे शीतल अंगुराल ने मीडिया के बंधुओं को जानकारी देते हुए कहा कि, मुझ पर लगे सभी आरोप गलत हैं। मनी के साथ मेरे कोई निजी संबंध नहीं है। वह मुझे जानता था और उसने मेरी 2022 विधानसभा चुनावों में मदद की थी, जिसके बाद वह विदेश चला गया था। विदेश में वह क्या कर रहा है, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। उसने सिर्फ मेरी ही मदद नहीं की, बल्कि कई मंत्रियों को मदद की है। जल्द मैं उनकी फोटो पुलिस को दूंगा। फ़िलहाल अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या करवाई करती है।

.

.