PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

Scholarship Scam Case : सीबीआई ने 20 प्रमुख शिक्षा संस्थानों और 105 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट

cbi-investigation-completed-in-scholarship-scam-case-charge-sheet-filed-against-105-including-education-depar

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश छात्रवृत्ति घोटाला मामले में जांच पूरी कर ली है। सीबीआई ने 20 संस्थानों व 105 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए हैं। इसमें इन संस्थानों के मालिक और प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारी, बैंक कर्मी व अन्य लोग शामिल हैं। जांच के दौरान 19 लोगों और उच्च शिक्षा निदेशालय शिमला के कर्मचारियों,

.

.

शैक्षणिक संस्थानों के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व निदेशकों/कर्मचारियों के साथ बैंक कर्मियों को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने वर्ष 2013 से 2017 के दौरान हिमाचल में कथित करीब 181 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति के फर्जी व कपटपूर्ण दावा करने वाले निजी शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ राज्य सरकार के अनुरोध पर वर्ष 2019 में मामला दर्ज किया।

.

.

इसके बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने भी तत्काल मामले की जांच व निगरानी की । तदनुसार समय-समय पर स्थिति संबंधी रिपोर्ट दायर की गई। यह मामला केंद्र सरकार की ओर से एससी,एसटी,ओबीसी श्रेणियों के विद्यार्थियों की मदद के लिए शुरू की गई छात्रवृत्ति योजना के कथित दुरुपयोग से संबंधित था। छात्रवृत्ति योजना को राज्य सरकार के माध्यम से कार्यान्वित किया गया है।

.

.

.