.
.
PTB Big Accident News dehradun dead body rescue from ditch after horrible car accident in pauri photos
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ देहरादून : शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के साथ उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक हादसा हो गया / पौड़ी से देहरादून जा रही कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी / गुमखाल लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर सिलोगी के निकट मंगलवार सायं एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई / हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई /
.
.
जानकारी के अनुसार, मृतक आपस में रिश्तेदार थे, और शादी-समारोह में भाग लेने रीठाखाल से देहरादून जा रहे थे / राजस्व पुलिस के अनुसार मंगलवार सायं एकेश्वर प्रखंड के कुरख्याल निवासी कुलदीप रावत पुत्र रेवत सिंह (42) और पोखड़ा ब्लाक के मेलगांव निवासी देशबंधु (60) पुत्र रिजाब सिंह, कोमल (11) पुत्री विश्वबंधु एवं मानू (7) पुत्र विश्वबंधु कार से देहरादून शादी में जा रहे थे /
.
कार सिलोगी से दो किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी / एकांत होने से दुर्घटना का पता नहीं चल पाया / बुधवार सुबह परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने पर दुर्घटना का पता लगा /अल्टो के 10 कार संख्या यूके 015-A-6453 कार में चार ही लोग सवार थे / हादसे में चारों ही लोगों की मौत हो गई / मृतक कोमल और मानू भाई-बहन, देशबंधु उनके ताऊ और कुलदीप फुफेरा भाई था / सूचना पर मौके पर पहुंची लैंसडाउन और गुमखाल पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से निकालकर पीएम के लिए कोटद्वार भिजवाया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News dehradun dead body rescue from ditch after horrible car accident in pauri photos






































