.
.
PTB Big Shocking News two year old innocent girl thrown to running train in khandwa madhya pradesh
(पढ़ें और देखें सिर्फ पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश के खंडवा में एक दो साल की मासूम बच्ची को चलती ट्रेन से फेंकने का मामला सामने आया है / दरअसल, रेलवे के रनिंग स्टाफ को पटरियों के पास एक मासूम पड़ी दिखाई दी / उन्होंने जीआरपी को इसकी सूचना दी / जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर बालिका को जिला अस्पताल में भर्ती कराया / बच्ची के सर में दस टांके आए हैं /
.
.
बच्ची की जान तो बच गई है पर फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है / जीअरपी का कहना है कि बालिका के माता-पिता की तलाश की जा रही है / उसे फेंका या वह गिर गई, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा / प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा से 3 किमी दूर आबना नदी के पास चाबीमैन ने पटरियों के किनारे खून से लथपथ पड़ी 2 साल की बालिका को देखा /
.
एम्बुलेंस से बालिका को अस्पताल लाया गया / जहां उसके सिर में 10 टांके आए / चाबीमैन सतीश प्रभाकर ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे ब्रिज पर चैकिंग की तो यहां कोई नहीं था / सुबह करीब 10 बजे रेलवे ट्रैक पर चैकिंग के दौरान यह बालिका मिली थी / सतीश ने कहा, संभवत: किसी ने बालिका को ट्रेन से फेंका होगा। /
.
देर रात तक किसी की तरफ से भी बच्ची को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई है / फीमेल मेडिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं को जैसे ही इस घटना का पता चला, वे बच्ची को देखने पहुंचीं और उसे दुलार किया / कुछ महिलाएं बच्ची के लिए बिस्किट, कपड़े और कुछ खिलौने भी लाईं / बताया जा रहा है कि बच्ची का नाम मिलू रखा गया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Shocking News two year old innocent girl thrown to running train in khandwa madhya pradesh






































