.
.
PTB Big Breaking News Amritser Bomb Blast capton amrinder singh press conference Chandigarh
कैसे दिया गया इस हमले को अंजाम, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में खालिस्तान समर्थक अलग-अलग संगठन पंजाब पुलिस के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं / पाकिस्तान की आईएसआई इन संगठनों से की मदद से पंजाब को एक बार फिर अशांत करने की कोशिश में लगा है / इसके लिए आईएसआई ने अपने तौर तरीके भी बदल दिए हैं /
.
आतंकवादी अब पिस्टल के बजाय ऐसे हथियारों का इस्तेमाल करने लगी है, जिनसे दहशत ज्यादा फैले / इसी कारण अजनाला में हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया / आतंकवादियों द्वारा वारदात के बदले गए तरीकों से निपटने के लिए पंजाब पुलिस ने 9 अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है / इनमें एडीजीपी इंटेलिजेंस के नेतृत्व में दो डीआईजी, तीन एआईजी और तीन एसपी शामिल हैं /
.
.
पुलिस के सूत्र बताते हैं कि पंजाब में पढ़े लिखे बेरोजगारों को आईएसआई टारगेट कर रही है / पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी है / ऐसे बेरोजगार युवकों को पैसे का लालच देकर काम कराया जा रहा है / ये किसी संगठन की नहीं, बल्कि आईएसआई की प्लानिंग है / ऐसे बेरोजगार युवक आईएसआई के लिए साॅफ्ट टारगेट हैं, जिनको इस्तेमाल किया जा रहा है /
.
आईएसआई पैसे प्रोवाइड करने से लेकर वारदात को अंजाम देने तक सभी काम खुद करती थी / अब उन्होंने अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग लोगों को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है / वारदात करने के लिए पूर्व आतंकी संगठनों का इस्तेमाल कर बेरोजगार युवकों को पैसे का लालच और धार्मिक भावनाएं उकसाकर इस्तेमाल किया जा रहा है /
उनके पास हथियार किसी और के जरिये पहुंचाए जाते हैं और पैसा किसी और के जरिये / यहां तक कि अब पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने की बजाय हथियारों को बाॅर्डर पर ऐसे ही रख दिया जाता है, जहां से आतंकवादी हथियार उठा लाते हैं /
.
पुलिस सूत्रों की मानें तो आईएसआई अब रेकी किसी और से करवाती है और हमला किसी दूसरे से / जिन युवकों से रेकी कराई जाती है, वही युवक रेकी करने के बाद हमला करने वाले युवकों को समझा देते हैं कि कहां कैसे हमला करना है / उनके कहने के मुताबिक दूसरे युवक उस जगह पर जाकर हमला कर देते हैं /
.
इस तरह वारदात में शामिल अलग-अलग लोग एक-दूसरे को जानते ही नहीं होते / अजनाला के हमले में भी ऐसा ही किया गया / इसमें बाइक चलाने वाले बिक्रमजीत सिंह को सिर्फ बाइक चलाने और वारदात की जगह के बारे में पता था, जबकि पीछे बैठे अवतार ने बम फेंकना था, लेकिन उसे नहीं पता था कि कहां फेंकना है / जहां बिक्रम ने उसे बताया, वहां पहुंचकर उसने बम फेंक दिया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Breaking News Amritser Bomb Blast capton amrinder singh press conference Chandigarh

































