PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

जालंधर में हाईअलर्ट के बाबजूद, असली पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए नकली पुलिस वालों ने दिया वारदात को अंजाम,

PTB Big Crime News Jalandhar Police High alert sundar nagar 

.

.

PTB Big Crime News Jalandhar Police High alert sundar nagar 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : आंतकियों द्वारा पंजाब को दहलाने की रची जा रही साजिश के चलते पुरे पंजाब ही नहीं जालंधर शहर भी हाईअलर्ट पर है और ऐसे में जिले के पुलिस कमिश्नर ने रात और दिन के समय सख्त देश निर्देश देते हुए शहर में कई जगहों पर नाकों की गिनती को बढ़ा दिया है और पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दे रखे हैं,

.

लेकिन इतने सख्त पहरे के बाबजूद जिले की पुलिस को ठेंगा दिखते हुए कुछ अज्ञात लुटेरों ने नकली पुलिस वाले बनकर थाना-8 के अधीन पड़ते सुंदर नगर में स्थित एक दुकानदार को नशा बेचने के आरोप में उस पर मामला दर्ज करने की धमकी देते हुए दुकान के गल्ले में पड़े 8 हजार रुपए निकाल लिए और बिना नंबर प्लेट की गाड़ी में बैठकर नो-दो ग्यारह हो गए /

.

जानकारी के अनुसार अजय करियाना स्टोर के मालिक अजय व मिट्ठू कुमार पुत्र जगन्नाथ निवासी सुंदर नगर ने बताया कि जब मिट्ठू कुमार दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहा था तो इस दौरान उनकी दुकान के पास एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आकर रुकी, जिसमें से एक व्यक्ति उनकी दुकान के अंदर आकर खुद को पुलिस इंस्पैक्टर बताते हुए अपना आईकार्ड दिखाकर दुकान में चैकिंग करने लग गया /

.

जब उनसे चेकिंग का कारण पूछा तो नकली पुलिस वाला बने व्यक्ति ने कहा कि दुकान में आप लोग चूरा-पोस्त बेचते हो, जिसकी वह चैकिंग करने आये हैं / जब दुकानदार घर से किसी को बुलाने लगे के लिए फ़ोन करने लगा तो तो नकली पुलिस वाले ने उसके हाथ से मोबाइल फ़ोन छीन लिया और कहा कि अगर शोर मचाया तो पकड़कर ले जायेंगे और दोनों पर मामला दर्ज कर देंगे /

.

.

इसी दौरान नकली पुलिस वाले ने उसके गल्ले में पड़े 8 हजार रुपए निकाल लिए और उसका मोबाइल दुकान में फैंक कर गाड़ी में बैठ गया तथा गाड़ी में सवार तीनों लोग तेजी से हाईवे की तरफ फरार हो गए / नकली पुलिस वालों के जाते ही दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए / इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस वारदात की सूचना दी और मामला दर्ज करवाया /

.

फ़िलहाल पुलिस ने इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया है व जाँच की जा रही है /

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

PTB Big Crime News Jalandhar Police High alert sundar nagar