.
.
jalandhar depot of punjab roadways bus driver with 500 gram bhukki arrested Pathankot
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / सुजानपुर : पठानकोट के अधीन पड़ती सुजानपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाई चलाई जा रही मुहिम के तहत आज सुजानपुर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब थाना माधोपुर पुलिस द्वारा सुबह करीब 4 बजे लगाए गए नाके पर गाडिय़ों की चैकिंग दौरान जालंधर डिपो की पंजाब रोडवेज बस के ड्राईवर को 500 ग्राम भुक्की सहित गिरफ्तार कर लिया /
.
.
इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की ओर से माधोपुर में नाके दौरान रोजाना की तरह गाडिय़ों की चैंकिग की जा रही थी, इस दौरान पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो की बस जोकि जम्मू से जालंधर की ओर जा रही थी की जब चेकिंग की तो बस के ड्राईवर से 500 ग्राम भुक्की बरामद की गई / पकड़े गए आरोपी ड्राईवर की पहचान अर्जुन सिंह सुपुत्र जगजीत सिंह निवासी कलानौर के रुप में हुई है /
.
.
पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस ने फ़िलहाल बस को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी है / वहीं जानकारी के अनुसार मामला सुबह 4 बजे का होने के पुलिस द्वारा जब बस को कब्जे में लिया गया तो बस में सवार सभी यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jalandhar depot of punjab roadways bus driver with 500 gram bhukki arrested Pathankot




































