PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

कपिल और गिन्नी की होगी डबल मैरिज, जाने वजह,

PTB Big News "मनोरंजन" jalandhar city kapil and ginni will also have double marriages

.

.

PTB Big News “मनोरंजन” jalandhar city kapil and ginni will also have double marriages

अगर आप भी बनना चाहते हैं कपिल-गिन्नी की शादी का हिस्सा तो करना होगा एक छोटा सा काम, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ “मनोरंजन” : बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग के साथ ही अलग-अलग रीति रिवाज से शादियों का प्रचलन बढ़ने लगा है / बॉलीवुड का यह असर अब कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी में भी दिखाई देगा / दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास और उनसे पहले सैफ-अमृता व मलायका-अरबाज की शादी की तरह कपिल और गिन्नी भी अलग-अलग रीति रिवाज से शादी करेंगे / बताया जा रहा है गिन्नी का परिवार सिख रीति रिवाज से शादी के लिए अड़ा हुआ था जिसे लेकर कपिल ने हां कर दी है /

.

.

12 दिसंबर को जालंधर में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार फेरे लेंगे और 13 दिसंबर को सिख रीति रिवाज से लावां लेंगे / उधर, इस टॉक ऑफ द टाउन शादी के लिए क्लब कबाना पूरी हाई सिक्योरिटी के साथ सजना शुरू हो गया है / सिक्योरिटी का पुख्ता प्रबंध शादी वाले दिन भी पूरा-पूरा होगा /

.

कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी का अगर आप भी हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप को यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर लाइव शादी का फंक्शन देखने को मिल सकता है / जिसे सभी पूरे विश्व में देख सकेंगे / इसके लिए चंदन प्रभाकर और उनकी टीम के सदस्यों ने प्रमोशन भी शुरू कर दिया है / कपिल शर्मा के 9 के नाम से यू-ट्यूब पर अभी तक करीब 99 हजार लोग पेज को सबस्क्राइब कर चुके हैं /

.

कपिल की शादी है… पूरे इंडिया को आना है टैग लाइन से प्रमोशन एक्टीविटीज हो रही हैं / जहां कपिल के फैन्स कपिल और गिन्नी की शादी के लिए उत्साहित हैैं वहीं पूरे बॉलीवुड और देश की नजर इसी दिन राजस्थान में होने वाली ईशा अंबानी की शादी पर भी टिकी हुई है /

.

अक्षय कुमार भले ही ईशा अंबानी की शादी को लेकर उत्साहित हैैं, लेकिन कपिल के आमंत्रण को वह ना नहीं कह पाए / सूत्रों के अनुसार कपिल अक्षय कुमार के साथ गिन्नी से मिलने जालंधर आएंगे / वहीं सलमान खान के भी जल्द पंजाब आने की संभावना है और वह कपिल की शादी में शरीक हो सकते हैं /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए  www.facebook.com/ptbnewsonline/

PTB Big News “मनोरंजन” jalandhar city kapil and ginni will also have double marriages