PTB News

Latest news
जालंधर नगर निगम में हो रहा था बड़ा घोटाला, मेयर विनीत धीर ने सुबह-सुबह रेड कर किया मामले का भांडाफोड... Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्...
Translate
[gtranslate]

विवादों के बीच श्रीश्री की शरण में सीबीआई,

PTB News "धार्मिक" amid cbi dispute sri sri ravishankar will motivate and bring positivity in agency officers

.

.

PTB News “धार्मिक” amid cbi dispute sri sri ravishankar will motivate and bring positivity in agency officers

आखिर क्यों दी सीबीआई ने आर्ट ऑफ़ लिविंग के संस्थान में दस्तक, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पिछले कुछ दिनों से अपनी अंतर्कलह के कारण सुर्खियों में है / जांच एजेंसी के दो उच्च अधिकारियों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है / इसी बीच आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर आज से एजेंसी के कर्मचारियों को प्रोत्साहित करेंगे और उनमें सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे / इसके लिए सीबीआई मुख्यालय में तीन दिनों की वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है / जिसमें 150 अधिकारी हिस्सा लेंगे /

.

.

वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों में इंस्पेक्टर से लेकर अंतरिम निदेशक तक शामिल होंगे / सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, ‘इससे सकारात्मकता में सुधार होगा, तालमेल बढ़ेगा और एजेंसी के अंदर एक स्वस्थ वातावरण पैदा होगा / जब उनसे पूछा गया कि क्या इस वर्कशॉप का आयोजन करने से कोई ठोस कदम उठाया जाएगा तो उन्होंने इसपर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया /

.

.

बीते कुछ समय से जांच एजेंसी निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच उपजे विवाद के कारण चर्चा में है / दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं / उच्चतम न्यायालय ने इस मामले की जांच करने के लिए सीवीसी को दो हफ्ते का समय दिया है / तीन दिनों की यह वर्कशॉप सोमवार को खत्म होगी / इसी दिन उच्चतम न्यायालय मामले की अगली सुनवाई करेगा / सरकार ने दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेजा हुआ है और एम नागेश्वर राव को अतंरिम निदेशक बनाया है /

.

.

उच्चतम न्यायालय ने अपनी पिछली सुनवाई में राव को किसी भी तरह के नीतिगत फैसले लेने से मना किया था / बता दें कि आलोक वर्मा के नेतृत्व वाली सीबीआई अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को गिरफ्तार करने की योजना बना रही थी / तभी दिल्ली उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया / जांच एजेंसी के निदेशक वर्मा और विशेष निदेशक अस्थाना को न्यायालय ने उनकी जिम्मेदारियों से कुछ समय के लिए वंचित किया हुआ है /

.

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

PTB News “धार्मिक” amid cbi dispute sri sri ravishankar will motivate and bring positivity in agency officers