.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Eye donation camp on the fourth day of NSS camp at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज में एन.एस.एस. का सात दिवसीय कैंप में आज चौथे दिन आँखों के दान का कैंप लगाया गया / इस सेमिनार का आरंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरप्रीत सिंह समरा ने मुख्य मेहमान श्री अशोक महिरा को एक पौधा देकर किया /
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने आँखों के दान को महां दान कहते हुए एन.एस.एस. वलंटियर्ज को समाज में ऑंखें दान करने के प्रति जागरूकता लाने के लिए कहा / इस मौके पर मुख्य वक्ता अशोक महिरा ने बताया कि उन्होंने 2013 को “पुरजोर वैलफेयर सोसाईटी” की स्थापना करके “अनापन मुक्त संसार” बनाने का मिशन शुरू किया था /
श्री महिरा ने इस मौके पर अपनी संस्था के मुख्य महत्व लोगों को ऑंखें दान करने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने अपनी संस्था की पूरी टीम की जानकारी देते हुए कहा कि अभी तक उनकी संस्था के माध्यम से 50000 से भी ज्यादा लोग अपनी ऑंखें दान देने के लिए बचन ले चुके हैं / उन्होंने ने कहा कि संस्था की और से 11 फ्री कैंप भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किये गए हैं /
इस मौके पर एन.एस.एस. के कोआर्डिनेटर डॉ. तरसेम सिंह मुख्य महिमान का धन्यबाद किया और एन.एस.एस. वलंटियर्ज को ऑंखें दान का पर्ण लेने के लिए प्रेरित किया / इस मौके पर डॉ. प्रियांक शारदा, डॉ अमनदीप कौर, डॉ. नवजीत अरोड़ा और प्रो. सतपाल सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Eye donation camp on the fourth day of NSS camp at Lyallpur Khalsa College Jalandhar































