.
.
PTB News “हेल्थ” OPENING CEREMONY OF Dental fortnight Kapurthala Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “हेल्थ” / कपूरथला : दांतों की देखभाल सेहतमंद शरीर के लिए बहुत ज़रूरी है / अगर शुरूआती दौर में ही इनकी सही तरीके से देखभाल की जाए तो ताउम्र दांतों को सही व् तंदरुस्त रखा जा सकता है / यह शब्द सिविल सर्जन डॉक्टर बलवंत सिंह ने मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत 31 वें दांतों के पखवाड़े के उद्घाटन के अवसर पर कहे /
.
.
31 वें दांतों का पखवाडा, तम्बाकूनोशी और मूंह के कैंसर का निपटारा बैनर तले मनाये जाने वाले इस पखवाड़े के दौरान दांतों की हर तरह की बीमारी का मुफ्त इलाज किया जाएगा और बजुर्गों के दांतों के डेन्चर भी मुफ्त लगाए जायेंगे / डॉक्टर बलवंत सिंह ने यह भी कहा की दांतों की छोटी से छोटी तकलीफ को अनदेखा नहीं करना चाहिए /
.

.
पखवाड़े का रस्मी उद्घाटन ज्योति प्रज्जवलित कर के किया गया / इस अवसर पर जिला सेहत अवसर डॉक्टर कुलजीत सिंह, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉक्टर सारिका दुग्गल, , डॉक्टर मोनिंदर कौर , डॉक्टर गुरदेव भट्टी सुपरिन्टेन्डेन्ट राम अवतार, रविंदर जस्सल, जिला बी.सी. सी . ज्योति आनंद भी हाज़िर थे /
.
इस अवसर पर जिला डेंटल हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर सुरिंदर मल्ल ने बताया कि उक्त पखवाडा 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा / उन्होंने लोगों को अपील की कि इस पखवाड़े का पूरा लाभ लें / उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर लोग दांतों और मूंह की परेशानियों को गंभीरता से नहीं लेते और घरेलू नुस्खे अपनाते हैं जो की गलत है /
.
उन्होंने लोगों को प्रेरित किया कि दांतों की किसी भी समस्या को अनदेखा न करें और सिविल हॉस्पिटल के माहिर डॉक्टरों के साथ सम्पर्क करें / उन्होंने ये भी कहा की मरीजों की संतुष्टि ही उनका ध्येय है / विभाग के माहिर डॉक्टर पूरी शीद्त के साथ हर मरीज़ का इलाज करेंगे / इस अवसर पर दांतों की सही संभाल को दर्शाता हुआ पम्फलेट भी जारी किया गया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “हेल्थ” OPENING CEREMONY OF Dental fortnight Kapurthala Jalandhar



































