PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर हुए हमले को लेकर दिया बड़ा बयान,

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal gave a big statement regarding the attack on his house

PTB Big News नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर बुधवार को हुई तोड़फोड़ के बाद एक तरफ जहां इस मामले में अब तक दिल्ली पुलिस की तरफ से आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई तो वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने हाईकोर्ट का रूख किया है. इस बीच सीएम केजरीवाल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के लिए जान भी हाजिर है.

दिल्ली सीएम ने कहा कि केजरीवाल इम्पोर्टेंट नहीं है, देश के लिए जान भी हाज़िर है. उन्होंने आगे कहा कि हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाना है, हमने झगड़े में 75 साल खराब कर दिए. देश की इतनी बड़ी पार्टी इस तरह से गुंडागर्दी करेगी तो युवाओं में गलत संदेश जाएगा. सीएम केजरीवाल ने कहा- “अगर दुनिया की सबसे बड़ी और सत्ताधारी पार्टी दिल्ली में ऐसी गुंडागर्दी करेगी तो देश के युवाओं को क्या संदेश देगी? देश इस तरह आगे नहीं बढ़ सकता.”

इससे पहले, बुधवार को दिल्ली के सीएम के आवास के बाहर तोड़फोड़ हुई और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि इसमें बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल थे. उधर ग्रेटर कैलाश से आप विधायक सौरभ भारद्वाज इस मामले की जांच के लिए दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्होंने अदालत से मांग की है कि इस मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन हो और जांच जल्दी की जाए ताकि सबूतों के साथ कोई छेड़छाड़ ना हो.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित सीएम के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इसके साथ ही, कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर सीएम केजरीवाल के बयान को लेकर मांग की थी कि वह माफी मांगें. इसी दौरान उनके आवास के बाहर तोड़फोड़ हुई. आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि बीजेपी ने तोड़फोड़ किया था.