PTB News

Latest news
पंजाब सरकार करेगी पंजाब पुलिस में तैनात कई पुलिसकर्मियों को बर्खास्त, पढ़ें सूचि, जालंधर ED ने तैयार की Fake ट्रैवल एजेंटों की सूचि, कई सरपंच-पंच भी ED की रडार पर, PCM SD कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में फूलों की होली के साथ पर्यावरण के अनुकूल मनाया गया उत्सव, पूर्व कांग्रेसी MLA पर हुआ कातिलाना हमला, PSO व समर्थक भी घायल, हमलावरों ने की 12 राउंड फायरिंग, Vid... जालंधर, चोरी की वारदात कर फरार हुए नेपाली नौकर दंपत्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देश की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान के खिलाफ दर्ज हुई FIR, रंग दे प्रकृति - एचएमवी में प्रकृति का रंगारंग उत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने मनाई ग्रीन होली, इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी व कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने ऑर्गेनिक व फूलों की होली खे... पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में सांस्कृतिक आदान-प्रदान इंटरैक्टिव कार्यक्रम का आयोजन,
Translate

अमेरिका में किडनैप किये गए 4 भारतीयों के मिले शव, चारों की गोली मारकर की गई हत्या,

punjab amritsar news punjabi family killed america abducted all four dead bodies recover in california

PTB Sad न्यूज़ केलिफोर्निया : अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस पूरी घटना को भयानक और डरावना बताया है। चारों की गोलीमार कर हत्या की गई।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है। यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 साल) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था।

कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। अब उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस को इस मामले में लीड जसदीप के ATM के इस्तेमाल से मिली थी। इससे पहले कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया था।

पुलिस ने शक जाहिर किया है कि किडनैपर्स ने आग लगाकर सबूत खत्म करने की कोशिश की थी। मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि चारों के शव बुधवार शाम को इंडियाना रोड और हचिंसन रोड के पास एक पार्क मिले। पुलिस के अनुसार, बाग में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इन्होंने सबसे पहले पुलिस को जानकारी दी। चारों को गोलियां मारी गईं।

इससे पहले अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने अपहरण की फुटेज जारी की थी। इससे पता चला कि मर्सिड में बंदूक की नोक पर परिवार का अपहरण किया गया था। अंडरशेरिफ कोरी गिब्सन ने बताया कि अमनदीप और जसदीप को सुबह 8:30 से 8:40 बजे के बीच अपने ऑफिस पहुंचे थे। फुटेज से पता चला कि घटना की रात लगभग 9 बजे जसदीप इमारत के बाहर संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो के साथ बातचीत करते दिखाई दिए।

दोनों गेट की ओर चल पड़े, जिसमें सिंह आगे चल रहे थे। गिब्सन ने बताया कि संदिग्ध ने एक सफेद बैग रखे था उसके बाद उसने एक बंदूक निकाली। फिर चारों को पिकअप ट्रक से ले गया। पुलिस ने बताया कि मैनुअल सालगाडो पहले इनके ऑफिस में काम करता था। वह पहले भी अपहरण के एक केस में सजा काट चुका है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है।

Latest News

Latest News