PTB News

Latest news
बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक

पंजाब के DGP का देखने को मिला सख्त रुख, लिया जनता के हित में बड़ा फैसला, कहा गलत चाहे कोई भी हो किसी को नहीं जायेगा बक्शा,

punjab avoid demanding bribe police verification dgp Punjab Gaurav Yadav sis watching

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में नशा तस्करी, गन कल्चर और रिश्वतखोरी को खत्म करने के मकसद से पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस चौकस हैं / रिश्वतखोरी के खिलाफ पंजाब सरकार के जारी हेल्पलाइन नंबर के बाद अब DGP पंजाब गौरव यादव ने पुलिस फोर्स में रिश्वत के चलन पर काफी सख्त दिखाई दे रहे हैं, जिसे अब रोखने के लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर +91-7696-181-181 जारी किया है /

इस नंबर पर कॉल या मैसेज भेजकर रिपोर्ट की जा सकती है / पुलिस अधिकारी तुरंत एक्शन लेंगे / यदि कोई पुलिसकर्मी पुलिस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट (PCC) या किसी प्रकार की वैरिफिकेशन के लिए किसी से रिश्वत मांगता है, तो लोग पुलिस विभाग के सीनियर ऑफिसर को उक्त हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं / इसके अलावा प्रत्यक्ष सबूत, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पंजाब पुलिस के सीनियर ऑफिसर को इस E-MAIL: cad.pphq@punjabpolice.gov.in पर भी सूचना दी जा सकती है /

ताकि किन्हीं भी कारणों से रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जा सके / गौरतलब है कि बीते कई दिन से समूचे पंजाब में आर्म्स लाइसेंस व अन्य प्रकार की वैरिफिकेशन का प्रोसेस जारी है / CM भगवंत मान ने 23 मार्च 2022 को पंजाब में भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9501200200 जारी किया था / उन्होंने पंजाब के सरकारी दफ्तरों से रिश्वतखोरी पूर्ण रूप से बंद करने का प्रण लिया था /

मान ने कहा था कि उनका मंत्री, विधायक, अधिकारी व सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी / उन्होंने कहा था कि कोई रिश्वत या कमीशन मांगे तो उसे देने से इनकार कर उसकी वीडियो/ऑडियो बनाकर भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन नंबर पर भेज दें / इसके बाद सरकार इसकी जांच कराएगी और आरोप सही पाए जाने पर आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा /

Latest News