PTB News

Latest news
Canada में Work Permit के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने की लाखों की ठगी, MD, सहित 4 पर दर्ज हुई FIR, बैंकों से लोन लेने वालों के लिए बड़ी ख़बर, ब्याज दर में कटौती की संभावना, JEE Advanced Result 2025 परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, फाइनल उत्तर कुंजी भी हुई जारी, देखें, प्रीत नगर इलाके में नशा तस्कर को पकड़ने गई CIA की टीम पर किया हमला, 2 पुलिसकर्मी हुए घायल, जालंधर जिले में फिर होगा ब्लैकआउट, कितने बजे जाएगी बिजली, जिलाधीश ने समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर ... PCM SD सीनियर सेकेंडरी कॉलेजिएट स्कूल में पवित्र हवन समारोह के साथ नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआ... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर रोड शाखा के कॉमर्स छात्रों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन, जालंधर, भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा के रिमांड के बाद महिल... नितिन कोहली के AAP में शामिल होने के बाद BJP नेता मनोरंजन कालिया ने किया बड़ा खुलासा, लुधियाना पश्चिम उप-चुनाव : AAP उम्मीदवार ने आज दाखिल किया नामांकन, आप ने निकला विशाल रोड शो,
Translate

पंजाब कांग्रेस में सुबह-सुबह मचा हड़कंप, जाने बड़ी वजह,

punjab chandigarh some one hacked twitter handle of punjab congress and panic in party leaders Punjab

PTB Big Political चंडीगढ़ : आज सुबह किसी ने पंजाब कांग्रेस के अधिकृत ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया। इससे कांग्रेस नेताओं में खलबली मच गई। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद पर अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की नियुक्ति के बाद हुई इस घटना से पंजाब कांग्रेेस के प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को किसने हैक किया है और इसका मकसद क्‍या है।

पंजाब कांग्रेस अपने ट्विटर हैंडल पर राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित अपनी गतिविधियों और बयानों को शेयर करती है। लेकिन, आज सुबह अचानक उस पर राजनीतिक बयानों से इतर अन्‍य तरह के ट्वीट किया गया था। पार्टी के ट्विटर हैंडल के हैक होने की सूचना से पंजाब कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में हड़कंप मच गया और पार्टी के नेता परेशान हो गए। विशेषज्ञों ने तुरंत इस पर कार्य शुरू क‍र दिया।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसने और किस मकसद से पंजाब कांग्रेस के ट्विटर हैंडल को हैक किया है। बता दें कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग काे पंजाब कांग्रेस का अध्‍यक्ष बनाया गया है। इसके बाद पार्टी का अधिकृत ट्विटर हैंडल को हैक कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के साथ – साथ हरियाणा में भी ट्विटर और अधिकृत साइटों को हैक करने के मामले सामने आते रहे हैं।

बताया जाता है कि पंजाब कांग्रेस ने अपना अधिकृत ट्विटर हैंडल हैक किए जाने के बारे में पुलिस को भी सूचना दे दी है। साइबर विशेषज्ञ इस मामले में जांच में जुट गए हैं। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू से पार्टी आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा ले लिया था। 

Latest News