Punjab Cm Captain Amarinder Singh Orders Magisterial Probe Into Ludhiana Roof Collapse
सभी मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए मुआवजे का किया ऐलान,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को लुधियाना के डाबा रोड स्थित बाबा मुकन्द सिंह नगर में एक फैक्ट्री की छत गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं / इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 9 ज़ख्मी हो गए /
. .पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस हादसे में जानी नुक्सान पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए मृतकों के वारिसों को प्रति सदस्य दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है / इसके अलावा ज़िला प्रशासन को ज़ख़्मियों के मुफ़्त और तुरंत इलाज को यकीनी बनाने के निर्देश भी दिए / मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार पटियाला डिवीज़न के कमिश्नर द्वारा मैजिस्ट्रेटी जांच की जायेगी /
..
साथ ही इस संबंधी दो हफ़्तों में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं / मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि लापरवाही के लिए दोषी पाए जाने वाले के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी / यह दुखद घटना सुबह 9.50 के करीब घटी जब मैसर्ज जसमेल सिंह और सन्स के ऑटो पार्ट उत्पादन में 40 कामगार काम कर रहे थे /
. .वहीं बचाव कार्य टीमों ने 36 व्यक्तियों को मलबे में से सफलतापूर्वक बचा लिया और उनको इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में दाखि़ल करवा दिया / इस हादसे में अब तक चार व्यक्तियों की जान चली गई है और छह व्यक्ति उपचाराधीन हैं जिनमें से एक की स्थिति नाजुक है / मृतकों की पहचान बिहार निवासी मुस्तकीन और सागर कुमार और लुधियाना निवासी पीचू और इमतियाज़ के तौर पर हुई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Punjab Cm Captain Amarinder Singh Orders Magisterial Probe Into Ludhiana Roof Collapse


































