PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब के ट्रैवल एजेंटों, संस्थाओं और एजेंसियों को लेकर सख़्त हुई पंजाब सरकार, जिला स्तर पर चलाया जाएगा अभियान, 10 सितंबर अंतिम तिथि,

punjab-government-has-become-strict-about-travel-agents-immigration-agent-punjab-ielts-centers

PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में ग़ैर कानूनी ढंग से काम कर रहे ट्रैवल एजेंटों, संस्थाओं और एजेंसियों पर सख़्त कार्रवाई अमल में लाएगी। यह जानकारी देते हुये पंजाब के NRI मामले और शासन सुधार मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने समूह जिलों में लायसेंसों और अन्य ज़रूरी मंजूरियां आदि की चैकिंग जारी है।

धालीवाल ने विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ NRI से सम्बन्धित मामलों की रिविऊ मीटिंग बाद में बताया कि अब तक 7179 ट्रैवल एजेंटों, एजेंसियों, दफ्तरों की जानकारी एकत्रित की गई है, जिनमें से 3547 की चैकिंग जिलों की टीमों से तरफ की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस चैकिंग के दौरान 271 संस्थाएं ग़ैर कानूनी पायी गई हैं और 25 पर FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि NRI मिलनी समागमों के दौरान प्राप्त कुल 609 शिकायतों में से 588 का निपटारा हो चुका है और बकाया 21 मामले कार्रवाई अधीन हैं।

स. धालीवाल ने बताया कि पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और अन्य अलग-अलग मामलों को पहल के आधार पर हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने समूह जिलों में तैनात एस. डी. एम. कम एन. आर. आई. नोडल अफसरों को सम्बन्धित जिलों में कार्यशील ट्रैवल एजेंटों, एजेंसियों, दफ्तरों आदि की चैकिंग 10 सितम्बर तक मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं, एजेंसियाँ सही तरीके से यानि कानून और निर्धारित शर्तों के अंतर्गत काम करने की इच्छुक हैं, उनको निर्धारित शर्तें पूरी करने का मौका दिया जायेगा।

NRI मंत्री ने जिलों में तैनात नोडल अफसरों को हिदायत देते हुये कहा कि विभाग की तरफ से NRIs से सम्बन्धित जो भी मामले उनको भेजे जाते हैं, को हल करवाने के लिए पहल के आधार पर निपटारा करना यकीनी बनाया जाये। इस मौके पर प्रमुख सचिव एन. आर. आई. मामले विभाग श्री दिलीप कुमार, ADGP NRI प्रवीन कुमार सिन्हा, AIG मुख्य दफ़्तर NRI अजिन्दर सिंह, सचिव NRI श्रीमती कमलजीत कौर बराड़, अधिक सचिव NRI परमजीत सिंह के इलावा अलग-अलग जिलों में तैनात NRI नोडल अफ़सर उपस्थित थे।

Latest News