PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब, किडनेपिंग डिलीवरी ब्वॉय की? पहले की मारपीट, कपड़े फाड़े, पैसे छीने, गन पॉइंट पर,

punjab-gurdaspur-batala-delivery-boy-thrashed-police-lodged-fir-big-breaking-news

PTB Crime न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के बटाला जिले में लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला बटाला के खजूरी गेट से आया है, जहां 20 वर्षीय रमन निवासी धर्मपुरा कॉलोनी में रहता है। वह ब्रेड कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। रोज की तरह ब्रेड सप्लाई देने के लिए निकला था। जब वह खजूरी गेट के पास पहुंचा तो बाइक सवार 2 नौजवानों ने उसे रोककर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जबरदस्ती अपने मोटर साइकिल के पीछे बिठाकर उसे शहर के चक्कर लगाते रहे।

रमन के अनुसार, आरोपियों ने उसकी जेब से पैसे भी निकाल लिए। डिलीवरी ब्वॉय ने किसी तरह बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दोनों बाइक सवार फरार हो गए। मारपीट की यह घटना एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले में CCTV फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित नौजवान के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी देते हुए पीड़ित डिलीवरी ब्वॉय रमन ने बताया कि वह दोनों युवकों को नहीं जानता। दोनों ने मारपीट करने के बाद पिस्तौल दिखाई और जबरन उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए। शहर में घूमते रहे। किसी तरह उसने चकमा देकर बाइक से छलांग लगा दी और अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। उसने कहा कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Latest News