PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतियों को दिया UPI पेमेंट को लेकर बड़ा तौफा,

deal-confirmed-now-indians-will-be-able-upi-france-too-will-start-eiffel-tower-big-news

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं और इस दो दिवसीय विजिट के पहले दिन बड़ी खबर आई है। दरअसल, पीएम मोदी ने भारतीयों के लिए एक और सुविधा का ऐलान किया है। भारतीय जो फ्रांस की यात्रा पर जाते हैं उन्हें फ्रांस में पेमेंट करने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहां भारतीय या तो डॉलर या पाउंड में पैसे पेमेंट करते हैं।

लेकिन भारतीयों को अब इस समस्या से दो-चार होना नहीं पड़ेगा। भारतीय अब फ्रांस में भी क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने दी है। भारतीय समुदाय या भारतीय टूरिस्ट जो फ्रांस की यात्रा करते हैं वो अब फ्रांस में भी यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने भारतीयों को संबोधित करते हुए दी।

deal-confirmed-now-indians-will-be-able-upi-france-too-will-start-eiffel-tower-big-news

पीएम मोदी ने कहा कि अब भारतीय भी फ्रांस भी यूपीआई के जरिए भुगतान कर पाएंगें। पीएम मोदी ने कहा कि इस संबंध में भारत और फांस के बीच समझौता हो गया है। इसकी शुरुआत एफिल टावर से पेमेंट कर की जाएगी। पिछले साल भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और फ्रांस की पेंमेंट सिस्टम जिसे लाएरा के कहा जाता है के बीच एमओयू साइन हुआ था।

भारतीय छात्रों के लिए एक और खुशी की बात है। फ्रांस में पढ़ाई करने वाले हजारों छात्र अब अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद पांच सालों के लिए वहां काम कर पाएंगे। पीएम मोदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मास्टर्स की पढ़ाई करने वाले छात्र स्टडी के बाद पांच साल के लिए वीजा मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इससे पहले फ्रांस सरकार स्टडी के बाद दो साल के लिए पोस्ट स्टडी वीजा देती थी। इससे उन सभी छात्रों को फायदा होगा जो फ्रांस में इस वक्त पढ़ाई कर रहे हैं।

Latest News