PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

HMV – नैक के तीसरे चरण में ए++ ग्रेड प्राप्त करने वाला गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत एकमात्र कॉलेज बना,

hmv-the-only-institution-under-gndu-to-hold-the-highest-a-grade-by-naac-in-the-third-cycle

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : नारी शिक्षा के क्षेत्र में हंस राज महिला महाविद्यालय एक अग्रणी नाम है जो छात्राओं को शिक्षा के लिए बेहतरीन वातावरण प्रदान करता है। विभिन्न प्रकार के अवार्ड प्राप्त करने के साथ-साथ एचएमवी छात्राओं के बौद्धिक विकास में असीम अवसर उपलब्ध करवा रहा है। नारी शिक्षण के क्षेत्र में एच.एम.वी. ने पूरे देश में अपना नाम कमाया है। नेशनल असैसमैंट एंड एक्रीडीटेशन काउंसिल (नैक) द्वारा तीसरे साइकिल में एच.एम.वी. को ए++ ग्रेड से नवाजा गया है।

यह दर्जा प्राप्त करने वाला एच.एम.वी. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत एकमात्र कालेज है। इस समय एचएमवी में दाखिला लेने के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बेहतरीन शिक्षा प्रदान करने के अपने उद्देश्य को सामने रखकर एच.एम.वी. डीबीटी स्टार स्कीम का हिस्सा है। बायोटेक्नालिजी व साइंस के क्षेत्र में एच.एम.वी.डीबीटी स्कीम के अन्तर्गत अग्रणी है। इसके अतिरिक्त एचएमवी इनोवेशन में गोल्ड स्टार प्राप्त कर चुका है। इनोवेशन, रिसर्च व डिवेलपमेंट में एच.एम.वी. सबसे आगे है।

मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा एचएमवी को दूसरे शिक्षण संस्थानों के मेंटर के तौर पर भी चुना गया है। एच.एम.वी.को प्रख्यात एजेंसियों जैसे इंडिया टुडे, द वीक, एजुकेशन वल्र्ड व एकेडेमिक इनसाइट्स द्वारा टॉप कालेज आंका गया है। इन रैंकिंग से एचएमवी की क्वालिटी एजुकेशन उपलब्ध करवाने का प्रमाण मिलता है। एचएमवी को महात्मा गांधी नैशनल काउंसिल ऑफ रूरल एजुकेशन द्वारा भी ग्रीन चैम्पियन का अवार्ड दिया गया है। एच.एम.वी. में स्टेट-आफ-द-आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान किया जाता है जो देश के हर कोने से आने वाली छात्राओं की जरूरतों को पूरा किया जाता है।

एच.एम.वी. के वल्र्ड क्लास हास्टल छात्राओं को आरामदायक सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। छात्राओं के शैक्षणिक अनुभवों को और बढिय़ा बनाने के लिए हाई-प्रोफाइल एक्सपर्ट फैकल्टी मौजूद है जो छात्राओं को गाइडैंस प्रदान करती है। यहां छात्राओं को रिसर्च प्रोजैक्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एच.एम.वी. के पास अपनी एल्युमनी की लम्बी लिस्ट है जिसमें क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, टीवी कलाकार सुरभि ज्योति, सरघी, निमरत खैरा व बहुत सारे ओलम्पियन, ब्यूरोक्रैट्स व शिक्षक शामिल है।

Latest News