PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब पुलिस ने LPU के लॉ गेट के पास से नाइजीरियन को किया गिरफ्तार, कर रहा था गंदा धंधा,

punjab-kapurthala-phagwara-punjab-police-caught-nigerian-drug-smuggler-drug-pills-recovered-near-lpu-law-gate-punjab-lovely-professional-university

PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा : कपूरथला जिले के अधीन पड़ते गांव महेरु के पास प्रसिद्ध LPU लॉ गेट के पास स्थित इलाके में पंजाब पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए एक नाइजीरियन को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से पुलिस ने नशीली गोलियां बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरियन आरोपी लवली यूनिवर्सिटी फगवाड़ा से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यहां पर ही रह रहा था और लगातार LPU के स्टूडेंट को नशे की दलदल में घेर रहा था। फिलाहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में केस दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।

आपको यह भी बता दें कि चेहरु थाना के अधीन पड़ते महेरु लॉ गेट के पास जब पुलिस गश्त पर थी तो उन्होंने एक नाइजीरियन जिसकी पहचान अब्दुल्लाही शेरु गिजावा पुत्र शेरु गिजावा निवासी नाइजीरिया के रूप में हुई है कि जब शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपी से 209 नशीली गोलियां बरामद हुईं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जोकि वहां स्थित कमरा नंबर 304 गांव महेरु में किराए पर रह रहा था। वहीं महेरु लॉ गेट के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि लॉ गेट इस समय पूरी तरह से बदनाम इलाका बन चुका है

punjab-kapurthala-phagwara-punjab-police-caught-nigerian-drug-smuggler-drug-pills-recovered-near-lpu-law-gate-punjab-lovely-professional-university

और जहां रहने वाले ज्यादातर छात्र LPU यानि (Lovely Professional University) में पढ़ते हैं और कई तो नशे के भी आदि हो चुके हैं। इलाके में पुलिस का नाका और गश्त टीम के होते हुए भी यहां पर ड्रग्स सहित कई प्रकार की असामाजिक गतिविधियां LPU लॉ गेट पास स्थित इलाके में शरेआम चल रही हैं, जिसके बारे में पता होने के बावजदू पुलिस सिर्फ एक्शन के नाम पर खाना पूर्ति करती है, लेकिन यह असामाजिक गतिविधियां व ड्रग्स का कारोबार यहां चरम सीमा पार कर चुका है।

आपको यह भी बता दें कि कुछ दिन पहले भी इसी लॉ गेट के पास कुछ महिलाओं ने देर रात हंगामा भी किया था, जिनमें से कुछ लड़कियां LPU की ही छात्राएं बताई गई थीं, जिसके बाद हंगामे की ख़बर का पता चलते ही स्थानीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन उसके बाद ना तो पुलिस ने कोई करवाई की और ना ही कोई जाँच की, ऐसे में सवाल यह उठता है की जहां मान सरकार एक तरफ नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं मान सरकार की पुलिस ही उस मुहीम को दूसरी दिशा में लेकर जा रही है।

Latest News