PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

आदर्श नगर इलाके में सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने क्या कहा,

punjab-ludhiana-without-head-dead-body-video-update-big-breaking-news

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में गुरूवार को सिर कटी लाश मिलने से दहशत मच गई। अज्ञात शव एक बोरी में पैक किया हुआ था। आदर्श नगर इलाके के लोगों ने सुबह गली में बोरी गिरी हुई देखी। लोगों ने जब बोरी को खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। बोरी में सिर कटी लाश देखकर लोगों में दहशत फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव की हालत देखने से लग रहा है कि कत्ल करके व्यक्ति को बोरी में पैक करके यहां फेंका गया है।

सूचना मिलने के बाद एसीपी गुरदेव सिंह की अगुआई में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि इसकी मौत पहले हो चुकी है। इस वजह से शव खराब हो गया है। वहीं उससे बदबू भी आ रही है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

मरने वाले की जेब से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 तक पहचान के लिए रखवा दिया है। वहीं एसीपी गुरदेव सिंह ने कहा उन्हें सूचना मिली के आदर्श नगर में बोरी में एक डेड बॉडी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है डेड बॉडी रात के समय गली में फेंकी गई है। इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। कातिल को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Latest News