PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

Axis बैंक में दिन-दिहाड़े हुई बड़ी वारदात, 2.50 लाख कैश लेकर युवक हुआ फरार, वारदात के बाद मचा हड़ंकप,

punjab ludhiana youth absconding with lakhs ruppes from man became bank employee ludhiana Ptb news breaking

PTB Crime न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना शहर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते माल रोड के पास स्थित Axis Bank में ज्वेलर्स की दुकान से पैसे जमा करवाने आए एक बुजुर्ग कर्मचारी से बैंक कर्मी बनकर ढाई लाख रुपये ठग लिए। जानकारी देते हुए प्रदीप ज्वेलर्स के मालिक प्रदीप जैन ने बताया कि रोशनलाल दोपहर करीब 1:30 बजे बैंक में कैश जमा करवाने आया था।

इसी दौरान वहां पर एक युवक जो अपने आपको बैंक का कर्मचारी बता रहा था उसके पास से कैश चेक करने लगा और वह बैंक के अन्य अधिकारियों से भी बात कर रहा था। कर्मचारी काे युवक पर विश्वास हुआ तो वह उसके पास से ढाई लाख रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस को दी गई है। घटना के बाद बैंक शाखा में हड़कंप मच गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस बैंक के CCTV कैमरे चेक कर रही है। गाैरतलब है कि शहर में पहले भी ठगी के कई मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस का कहना है कि बैंक में किसी भी अनजान व्यक्ति से संपर्क न करें। यदि काेई ऐसा मामला आता है ताे बैंक प्रबंधन काे सूचित करें। जिले में धाेखाधड़ी के मामलाें से निपटना भी पुलिस के लिए किसी चुनाैती से कम नहीं है।

Latest News