PTB Crime न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के कांग्रेसी सरपंच और उसके साथियों पर आज सुबह यानि शुक्रबार को गोलियां मारकर अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार वह उस वक्त सैर कर रहे थे। गांव खोसा कोटला गांव के सरपंच साथियों के साथ शुक्रवार सुबह सैर पर गए थे।
. .मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान हमलावरों से बहस हुई और फिर उन्हें ताबड़तोड़ गोलियां मार दी गई। मरने वाले सरपंच वीर सिंह कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे, वहीं दूसरा मरने वाला रणजीत सिंह है। इस वारदात में जख्मी हुए 2 लोगों को इलाज के लिए सिविल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
.
इस सनसनीखेज वारदात की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची वहीं SSP जे एलेनचेजियन ने घटना की जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों को बताया की दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश में गोलियां मारी गई हैं। जिला कांग्रेस के प्रधान ने लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा की पंजाब में हर रोज ऐसी घटनाएं हो रही है। सरपंचों को आपस में लड़ाया जा रहा है।
. .