PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

बड़ी ख़बर, पुलिस के हाथ से फिसला अमृतपाल सिंह, भगोड़ा करार, 78 समर्थकों को पकड़ा, भारी मात्रा में हथियार किये बरामद,

punjab police launch crackdown against elements waris punjab de 78 arrested Amritpal Singh slipped from the hands of the police declared

PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने शनिवार को खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे के अराजक तत्वों के खिलाफ राज्य में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पंजाब पुलिस के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर को पुलिस ने जालंधर जिले के शाहकोट-मलसियां रोड पर वारिस पंजाब दे संगठन की कई गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अमृतपाल सिंह सहित कई अन्य फरार हो गए और उन्हें पकडऩे के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।

अमृतपाल को भगोड़ा करार दिया गया है। राज्यव्यापी अभियान के दौरान अब तक एक .315 बोर राइफल, 12 बोर की सात राइफल, एक रिवॉल्वर और विभिन्न कैलिबर के 373 जिंदा कारतूस सहित नौ हथियार बरामद किए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के लिए संगठन के तत्वों के खिलाफ एफआईआर नंबर 39 दिनांक 24-02-2023 को दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि आपराधिक अपराधों में शामिल सभी व्यक्तियों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा और पुलिस द्वारा वांछित सभी व्यक्तियों को कानून की प्रक्रिया के लिए खुद को पेश करना चाहिए।  इस बीच, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे फेक न्यूज और अफवाहों पर ध्यान न दें। राज्य में स्थिति पूरी तरह स्थिर है।

Latest News