raid at hoshiarpur in illegal mining sukhbir Singh Badal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : आज एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ब्यास दरिया के बाद आज होशियारपुर जिले में चल रही अवैध माइनिंग को लेकर अपने समर्थकों के साथ रेड मारी है, जिसके बाद एक बार फिर से सियासी हल्के में हड़कंप मच गया है /
. . .इस दौरान सुखबीर बादल ने एक बार फिर से पंजाब के मौजूदा कैप्टन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मैं कैप्टन अमरेंद्र सिंह और सुख सरकारिया से पूछना चाहता हूं कि ऐसा कौन सा कानून है, जिसमें लिखा है कि आप 200 फीट तक ज़मीन खोद सकते हैं और लगातार इस जिले में अवैध माइनिंग मौजूदा सरकार के नेताओं और अधिकारीयों की छत्र छाया में हो रही है /
.
.उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि ब्यास दरिया में रेड करने के बाद मेरे ऊपर एक पर्चा दर्ज किया गया, लेकिन अब मैं कहना चाहता हूं कि आप अब दूसरा पर्चा भी तैयार रखें / आने वाले दिनों में मैं और भी ऐसे कई बड़े खुलासे करूंगा ताकि हज़ार करोड़ रुपए अंदर करने वाले कांग्रेसी विधायकों की लूट का खुलासा किया जा सके / उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र सिंह हेलीकॉप्टर से सिर्फ़ यही देखते हैं कि कितने-कितने अभी तक पैसे नहीं दिए हैं /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
raid at hoshiarpur in illegal mining sukhbir Singh Badal











































