PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜੱਟ ਸਿੱਖ ਕੌਂਸਿਲ ਵਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के स्टूडेंट विराज शर्मा ने ग्रुप का नाम रोशन किया, पी सीएम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जालंधर ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया, Prof. (Dr.) Vikrant Sharma, Dean, GNA University, Achieves ISTE Best Engineering Administrative Awar... अपनी गलती सुधाने में लगी IndiGo AirLines, यात्रियों को भविष्य में देने जा रही है बड़ा तोहफा, Tata Sierra ने रफ्तार के बाद अब माइलेज में रचा बड़ा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर शुरू हुआ बवाल, हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित--श्वेत मलिक
Translate

अपनी ही सरकार को बिजली के मुद्दे पर घेरने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू निकले पावरकाम के डिफाल्टर,

navjot singh sidhu defaulter of powercom electricity bill of eight and a half lakhs not filled Amritsar Punjab

navjot singh sidhu defaulter of powercom electricity bill of eight and a half lakhs not filled Amritsar Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : एक तरफ जहां पंजाब के लोग बिजली कटों से परेशान हो रहे हैं / जहां किसान लगातार पावर कटों से परेशान होकर धरने लगा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी लगातार यह दावे कर रही है कि यह पावर कट तकनीकी खराबी की वजह से लगाए जा रहे हैं / वहीं दूसरी तरफ हमेशा सुर्खियाँ में रहने वाले व कैप्टन पर हमेशा ट्विटर वार करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू जोकि बीते दिनों कैप्टन सरकार को घेरते हुए यह केर रहे थे कि कैप्टन सरकार के राज में बिजली बहुत महंगी मिल रही है, अब खुद ही बिजली बिल का बकाया ना देने के मामले में घिर गए हैं /

.

.

इस संबंध में मीडिया से जुड़े कुछ सूत्रों पता चला है कि उन्होंने अपनी ही कोठी का करीब 8.67 लाख रुपये का बिजली बिल नहीं भरा है, जिसकी दो जुलाई को आखिरी तारीख थी / वहीं यह भी पता चला है कि नवजोत सिद्धू विभागीय रिकार्ड के मुताबिक डिफाल्टर चल रहे हैं / पावरकाम के मुताबिक 15 दिसंबर, 2020 को सिद्धू को 15,86,730 रुपये बिल, 18 जनवरी को 16,55,880 रुपये, 18 फरवरी को 17,10,870 रुपये और 19 मार्च को 17,58,800 रुपये बिल जारी हुआ। विभाग के मुताबिक, सिद्धू ने मार्च का बिल जारी होने के बाद ही 10 लाख रुपये बिजली का बिल जमा करवाया,

.

.

फिर 20 अप्रैल को उनका 7,89,310 रुपये का बिल और 22 जून को 8,67,540 रुपये बिल जारी हुआ / इसके भुगतान की अंतिम तारीख दो जुलाई थी, लेकिन शाम तक इसे जमा नहीं करवाया गया / नवजोत सिंह सिद्धू के घर उनके नाम पर खाता नंबर-3002908209 के तहत चल रहा बिजली का कनेक्शन 40-50 किलोवाट के करीब है / मीडियम सप्लाई (एमएस) के तहत उनके घर लगे थ्री फेस मीटर की रीडिंग लेने के लिए निजी कंपनी का मीटर रीडर नहीं जाता / विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) या सब डिवीजनल अधिकारी (एसडीओ) खुद मीटर रीडिंग लेने जाता है /

.

.

अगर पावरकाम के कानून की बात करें तो यदि कोई उपभोक्ता का बिजली बिल ड्यू डेट तक न भरा जाए तो एक या दो सप्ताह के बाद बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है / इस मामले में पावरकाम के चीफ इंजीनियर सकतर सिंह ने मीडिया के कुछ बन्धनों को बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू एक जिम्मेदार नागरिक हैं, लेकिन उनका साढ़े आठ लाख रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है / बिल का भुगतान समयबद्ध जरूरी है / यदि कोई उपभोक्ता पावरकाम का बिल समय पर जमा नहीं करवाता तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है / इस मामले में जो भी कार्रवाई बनती है, वह उनपर भी की जाएगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

navjot singh sidhu defaulter of powercom electricity bill of eight and a half lakhs not filled Amritsar Punjab

Latest News