PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

मोदी सरकार के फैसले का विरोध, पीडीपी के दो सांसदों ने की संविधान को फाड़ने की कोशिश,

Remove Article370 35A PDP's RS MPs Nazir Ahmad Laway MM Fayaz protest

.

.

Remove Article370 35A PDP’s RS MPs Nazir Ahmad Laway MM Fayaz protest

(पढ़ें पहली बार पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : मोदी सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को खत्म करने की शुरुआत कर दी है / मोदी सरकार के इस फैसले के बाद इसका विरोध भी शुरू हो गया है / पीडीपी के राज्यसभा सांसदों नजीर अहमद लवे और एमएम फैयाज़ ने संसद में 370 खत्म करने का विरोध किया / पीडीपी के इन सांसदों ने संविधान की प्रति को फाड़ने की कोशिश भी की, जिसके बाद इन्हें बाहर जाने के लिए कहा गया / एमएम फैयाज ने भी विरोध में अपना कुर्ता फाड़ दिया /

.

.

सरकार के एतिहासिक फैसले के बाद देशभर में इसका स्वागत हो रहा है / कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा, “भारत माता के माथे की पुरातन पीर हरने के लिए सरकार का आभार ! हर नागरिक से अनुरोध है कि दशकों से लम्बित इस शल्यक्रिया के दौरान देश के साथ रहें ! ये ऐतिहासिक क्षण हैं / 

.

“दर्द कहाँ तक पाला जाए,

युद्ध कहाँ तक टाला जाए,
तू भी है राणा का वंशज,
फेंक जहाँ तक भाला जाए.”

.

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर पर बीते 10 दिनों से जारी हलचल, अनिश्चितता और अटकलों को विराम लगाते हुए मोदी सरकार ने कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला किया है / मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का एलान किया है / मोदी सरकार की कैबिनेट के फैसले की जानकारी गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में दी है / मोदी सरकार के इस फैसले का मतलब हुआ कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्म-कश्मीर को लेकर विशेषाधिकार मिले थे, वे अब खत्म हो जाएंगे और जम्मू-कश्मीर भी भारत के अन्य राज्यों की तरह एक सामान्य राज्य होगा /

.

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

Remove Article370 35A PDP’s RS MPs Nazir Ahmad Laway MM Fayaz protest