PTB News

Latest news
जालंधर नगर निगम में हो रहा था बड़ा घोटाला, मेयर विनीत धीर ने सुबह-सुबह रेड कर किया मामले का भांडाफोड... Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्...
Translate
[gtranslate]

Article 370 पर पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन कर मायावती ने फिर चौंकाया,

uttar pradesh lucknow bsp chief mayawati surprises all by supporting article 370 in rajyasabha

.

.

uttar pradesh lucknow bsp chief mayawati surprises all by supporting article 370 in rajyasabha

(पढ़ें पहली बार पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने से संबंधित बिल राज्यसभा में पेश होने पर बसपा ने मोदी सरकार का समर्थन कर एक बार फिर सबको चौंकाया है / राज्यसभा में पार्टी के महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि उनकी पार्टी आर्टिकल 370 से जुड़े बिल का समर्थन करती है /

.

.

दरअसल, राज्यसभा में जहां पूरा विपक्ष सरकार के इस फैसले के खिलाफ नजर आ रहा था, वहीं बसपा का बिल को समर्थन करना चकित करने वाला था / कांग्रेस और पीडीपी बिल के पेश होते ही धरने पर बैठ गए, लेकिन बसपा ने इस बिल का समर्थन किया /

.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही बसपा मोदी सरकार पर हमलावर है / ऐसे में लग रहा था कि पार्टी एक बार फिर जम्मू और कश्मीर के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ होगी, लेकिन सबको चौंकाते हुए उसने बिल का समर्थन कर दिया / बसपा के सर्थन से अब इस बिल का राज्यसभा में पास होना तय है /

.

यूपी के पॉलिटिकल एडिटर मनमोहन राय कहते हैं कि निश्चित रूप से यह चौंकाने वाला फैसला है / राष्ट्र के मुद्दे पर बसपा एनडीए के साथ खड़ी नजर आई / वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी का रुख अन्य विपक्षी दलों के साथ रहा / सपा के रामगोपाल यादव भी इस बिल का विरोध करने वाली कांग्रेस के साथ दिखे / यहां भी बसपा ने सपा पर बढ़त बना ली /

.

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

uttar pradesh lucknow bsp chief mayawati surprises all by supporting article 370 in rajyasabha