PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब में फिर हुई स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, राज्य को किया गया आपदा प्रभावित घोषित, 1200 से अधिक गांवों में भरा पानी,

schools-and-colleges-in-punjab-will-remain-closed-till-september-7-state-declared-disaster-affected-water-filled-in-more-than-1200-villages

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार ने पूरे राज्य को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के निर्देश दिए हैं। राज्य में सभी स्कूल और कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगे। पहले ये अवकाश 3 सितंबर तक घोषित किया गया था,

.

.

जिसे अब बढ़ा दिया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और 1200 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। घग्गर नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार को सामान्य बहाव के बाद बुधवार सुबह 9 बजे तक नदी का स्तर 7 फीट तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से मात्र 1 फीट नीचे है।

.

schools-and-colleges-in-punjab-will-remain-closed-till-september-7-state-declared-disaster-affected-water-filled-in-more-than-1200-villages

मोहाली जिला प्रशासन ने घग्गर नदी और सुखना झील के किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चेतावनी दी है कि नंगल क्षेत्र में लगातार वर्षा के कारण खड्डों और सतलुज के किनारे बने बांधों की स्थिति कमजोर हो चुकी है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।

.

.

इसी बीच, जालंधर के बस्ती शेख क्षेत्र में आज सुबह एक कच्चा मकान गिर गया। हादसे के समय घर का मालिक दूध लेने बाहर गया हुआ था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राज्य सरकार और प्रशासन ने राहत व बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

.