PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 3 को किया गिरफ्तार,

punjab-police-big-success-terrorist-module-linked-to-jaish-e-mohammed-busted-3-accused-arrested

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मोहाली के नयागांव निवासी कैब चालक अनिल कुमार के अपहरण और हत्या में शामिल पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीन ली गई कैब और एक .32 बोर की पिस्तौल भी बरामद की है।

.

.

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने खरड़ से एक कैब बुक की थी। इसके कुछ देर बाद ही ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद हो गया और गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया और तुरंत कई पुलिस टीमों का गठन किया गया। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि कैब चालक अनिल कुमार की उन्होंने एक विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी और

.

punjab-police-big-success-terrorist-module-linked-to-jaish-e-mohammed-busted-3-accused-arrested

शव को मोहाली इलाके में ठिकाने लगाने की कोशिश की। वर्तमान में शव की तलाश के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी साहिल बशीर, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा थाना क्षेत्र के कलामाबाद में दर्ज यूएपीए और आर्म्स एक्ट के मामले में पहले से ही वांछित है। उसका भाई ऐजाज़ अहमद भी पहले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हथियारों और सामग्रियों के साथ गिरफ्तार हो चुका है।

.

.

दोनों की पहचान संगठन के ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) के रूप में की गई है। पंजाब पुलिस ने इस मॉड्यूल के भंडाफोड़ को राज्य की शांति और सुरक्षा के लिए बड़ी सफलता बताया है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकी नेटवर्क की पूरी तरह से जाँच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को रोका जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि पंजाब की धरती पर किसी भी आतंकी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

.